Home » उत्तर प्रदेश » होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी, 28 फरवरी को खुलेंगे दफ्तर

होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी, 28 फरवरी को खुलेंगे दफ्तर

Spread the love

Cm yogi: योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि होली से पहले राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाए। आदेश के मुताबिक 28 फरवरी (शनिवार) को प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

आउटसोर्स और संविदा कर्मी भी शामिल

सरकार के इस फैसले में नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्स, संविदा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि त्योहार के दौरान किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी न हो, इसलिए सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का भुगतान समय से पहले किया जाए। आदेश की जानकारी प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एसवीएस रंगा राव ने 17 नवंबर 2025 के शासनादेश का हवाला देते हुए दी।

Cm yogi: होली पर तीन दिन का असर

सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 3 मार्च को भी ‘Negotiable Instruments Act, 1881’ के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

विदेश दौरे से लौटते ही दिए निर्देश

Cm yogi: मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार को Lucknow लौटने के बाद दिए। वह चार दिन के दौरे पर Singapore और Japan गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। दौरे के दौरान राज्य सरकार ने करीब ₹1.5 लाख करोड़ के एमओयू साइन किए और ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। मुख्यमंत्री ने 60 से अधिक बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सिंगापुर, टोक्यो और यामानाशी में निवेश रोडशो भी आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वेतन भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों का पालन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

ये भी पढ़ें: असम में भाजपा ने शुरू की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, चुनावी अभियान को मिली रफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments