Home » पश्चिम बंगाल » कोचबिहार में रात की छापेमारी: 26 किलो गांजा जब्त, गुप्त सूचना पर कार्रवाईगुप्त सूचना पर कार्रवाई

कोचबिहार में रात की छापेमारी: 26 किलो गांजा जब्त, गुप्त सूचना पर कार्रवाईगुप्त सूचना पर कार्रवाई

26 किलो गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार

Coochbehar Ganja: कोचबिहार में अवैध नशीले पदार्थों के बढ़ते मामले कई सवाल खड़े कर रही है। हाल ही में गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा कई बार गांजा बरामद किया जा चुका है वही अब एक और मामला सामने आ गया है। कोचबिहार कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा 26 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर इससे पहले भी पुलिस को कई बार अवैध गांजा बरामद किया है। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही रहा।

Coochbehar Ganja: 26 किलो गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार
26 किलो गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार

पुलिस ने हरिण चौड़ा रेलगेट पर रोकी संदिग्ध गाड़ी

10 दिसंबर, बुधवार की रात के समय लगभग ग्यारह बजे, कोचबिहार शहर से सटे हरिण चौड़ा रेलगेट इलाके में पुलिस ने कार्रवाई की। जिसके पश्चात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने एक गाड़ी को रोका। उस गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था, जिसके बाद गाड़ी की तलाशी ले गई। उसकी गाड़ी से बड़ी मात्रा में गांजा मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Coochbehar Ganja मामले में युवक से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की थी। फिलहाल पुलिस युवक के नाम, पता, उम्र और अन्य जानकारी की जांच कर रही है। पुलिस का लगातार प्रयास है कि इस बढ़ते अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क को जितने जल्दी हो सके रोक दिया जाए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments