ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » चेन्नई में सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा मुकाबला, जीत के लिए दोनों टीमें तैयार

चेन्नई में सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा मुकाबला, जीत के लिए दोनों टीमें तैयार

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। पिछला रिकॉर्ड और हालिया प्रदर्शन देखते हुए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
आईपीएल 2026 में सुपर किंग्स और किंग्स का अहम टकराव

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का कारवां अब चेन्नई पहुँच चुका है। इस सीजन का सातवां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड कर रहे हैं। इस सीजन की शुरुआत उनके लिए निराशाजनक रही, क्योंकि पहले मैच में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इस मुकाबले में जीत उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है और उनकी कोशिश होगी कि यह जीत की लय बनी रहे।

आईपीएल 2026 में सुपर किंग्स और किंग्स का अहम टकराव
आईपीएल 2026 में सुपर किंग्स और किंग्स का अहम टकराव

दोनों टीमों के बीच अब तक बराबरी की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे सफल टीमों में गिना जाता है और उन्होंने अब तक 5 बार ट्रॉफी जीती है। लेकिन पिछले कुछ सीजन उनके लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से CSK ने 16 मैच जीते हैं और PBKS ने भी 16 मैच अपने नाम किए हैं।पिछले 5 मैचों की बात करें तो पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीत लिए हैं, जबकि CSK सिर्फ 1 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है।

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में सुपर किंग्स और किंग्स का अहम टकराव
आईपीएल 2026 में सुपर किंग्स और किंग्स का अहम टकराव

CSK vs PBKS: चेपॉक में भी पंजाब का पलड़ा भारी

आईपीएल 2026 में ये मुकाबला CSK के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में होगा। इस मैदान पर अब तक दोनों टीमों ने 9 मैचखेले हैं।

इन 9 मैचों में पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। पंजाब ने 5 मैच जीतें, जबकि CSK केवल 4 मैच ही जीतने में सफल रही।इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, और जीत किसी भी टीम के लिए सीजन की शुरुआत को मजबूती देने वाली साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: NOC के लिए कोर्ट पहुंचे Nuwan Thushara, फिटनेस टेस्ट बना विवाद की वजह

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल