Dangal Competition: बजरंग कुश्ती अखाड़ा, टप्पल में 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को शाम 3 बजे से भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को ₹51,000 की नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। दंगल को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
दंगल के आयोजन को लेकर सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टप्पल सहित आसपास के जनपदों से नामी पहलवान हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे।
Dangal Competition: पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने का उद्देश्य
आयोजकों के अनुसार, इस दंगल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा दिव्यांग खिलाड़ियों और महिलाओं को भी प्रतिभाग का अवसर उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है मंच
प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता डॉ. गीतांजलि शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बजरंग कुश्ती अखाड़ा, टप्पल एवं मानव संकल्प वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आयोजित ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और खेल संस्कृति को मजबूती मिलती है।
Dangal Competition: सभी तैयारियां पूरी, अधिक संख्या में आने की अपील
आयोजन समिति के सदस्य विनय पंडित ने बताया कि दंगल को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
ये भी पढ़े… नामीबिया बनाम पाकिस्तान: पहली जीत की आस बनाम जीत की आदत






