DC vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 35वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। दिन के समय होने वाले इस मुकाबले पर सभी की खास नजर रहने वाली है।

दिल्ली-पंजाब का अब तक का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं। टीम की कप्तानी अक्षर पटेल के हाथों में है। इन 6 मैचों में दिल्ली को 3 में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। टीम ने 6 मैचों में से 5 मैच जीते हैं और 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला (रद्द रहा)। ऐसे में पंजाब की टीम इस समय बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है।
अब तक दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल इतिहास में हमेशा से ही बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच जीते हैं और पंजाब किंग्स ने भी 17 मैच अपने नाम किए हैं। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
अगर अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां अब तक 12 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीतकर बराबरी बनाए रखी है।

DC vs PBKS: प्रियांश आर्या पर रहेंगी सबकी नजरें
पंजाब किंग्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उनकी उम्र 24 साल है और उन्होंने अपने आक्रामक खेल से टीम को कई अहम जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
घरेलू क्रिकेट में वह दिल्ली टीम से खेलते हैं, ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए अपने होम ग्राउंड पर होगा। प्रियांश इस फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे।
अब तक इस सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले हैं, जिनमें 42.20 की औसत से 211 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट करीब 250 रहा है, जो बेहद तेज माना जाता है। इस सीजन में वह अब तक 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें…झाबुआ अपमान कांड पर मानवाधिकार आयोग सख्त, रिपोर्ट तलब








