ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » शिव विहार में अटल कैंटीन का शुभारंभ, विधायक बिष्ट ने किया भोजन वितरण का आगाज़, निगम पार्षद भी रहे मौजूद

शिव विहार में अटल कैंटीन का शुभारंभ, विधायक बिष्ट ने किया भोजन वितरण का आगाज़, निगम पार्षद भी रहे मौजूद

Mohan Singh Bisht

Delhi News: दिल्ली सरकार की अटल केंटिन योजना के अंतर्गत शिव विहार तिराहे पर आज अटल कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट ने भोजन वितरण की शुरुआत कर योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

इस दौरान विधायक बिष्ट ने कहा कि अटल कैंटीन योजना का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान के साथ मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और गर्म भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। बिष्ट ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि दिल्ली के विकास में योगदान देने वाले हर मेहनतकश व्यक्ति को सम्मानजनक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में अटल कैंटीन योजना तेजी से विस्तार कर रही है और राजधानी में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Delhi News: सीएम ने 25 नई अटल कैंटीनों का किया उद्घाटन

आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आज 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि इन नई सुविधाओं के जुड़ने से प्रतिदिन परोसी जाने वाली थालियों की संख्या बढ़कर 71,000 हो जाएगी। उन्होंने पिछली सरकारों पर 5 रुपए के भोजन की परियोजना को कई वर्षों तक लंबित रखने के लिए निशाना साधा और कहा कि पिछली सरकार (आम आदमी पार्टी) के 11 वर्षों में कैंटीनें फाइलों में अटकी रहीं, और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मात्र एक वर्ष में ही 71 अटल कैंटीनें खुल चुकी हैं। यही हमारी कार्यगति और कार्यक्षेत्र है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि आज, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की उपस्थिति में, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी स्थित अटल कैंटीन में भोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये अटल कैंटीन हर मेहनती व्यक्ति के लिए गौरव की बात हैं। दिल्ली के निर्माण में योगदान देने वालों के लिए गर्म और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, हम दिल्ली में 100 अटल कैंटीन खोल रहे हैं, ताकि देश की राजधानी में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखे पेट न सोए और उन्हें मात्र 5 रुपए में सम्मान के साथ पौष्टिक भोजन मिल सके।

ये भी पढ़े… 2027 चुनाव से पहले यूपी में संघ की Entry! दिल्ली से लेकर लखनऊ तक चर्चा तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल