ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » द्वारका की सड़क पर बुझ गया मां का इकलौता सहारा! दिल्ली हादसे में बेटे की मौत पर मां की चीख ने झकझोरा दिल

द्वारका की सड़क पर बुझ गया मां का इकलौता सहारा! दिल्ली हादसे में बेटे की मौत पर मां की चीख ने झकझोरा दिल

Delhi News

Delhi News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में हुआ एक भीषण सड़क हादसा एक मां की पूरी दुनिया उजाड़ गया। 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की मौत ने उनकी सिंगल मदर इन्ना माकन को ऐसी पीड़ा दी है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दरअसल, 3 फरवरी की रात करीब 1:19 बजे पुलिस का फोन आया- एक स्पोर्ट्स बाइक (R-15) का एक्सीडेंट हुआ है और युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। यह खबर सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं, तो उनका बेटा सड़क पर बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ा था। बाइक के टुकड़े बिखरे थे, जैकेट फटी हुई थी और आसपास सन्नाटा पसरा था। मां का आरोप है कि एंबुलेंस सामने खड़ी थी, लेकिन उनका बेटा करीब 10 मिनट तक सड़क पर ही पड़ा रहा। “मैं चिल्लाती रही… मेरा बच्चा वहीं पड़ा रहा,” यह कहते-कहते वह फफक पड़ती हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, हादसा द्वारका सेक्टर-11 में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर साहिल की बाइक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हो गया।  जांच में सामने आया कि SUV चला रहा 19 वर्षीय आरोपी अक्षत्रा सिंह बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था। मां का आरोप है कि जिस स्कॉर्पियो ने उनके बेटे को कुचला, उस पर पहले से ओवरस्पीडिंग के 13 चालान दर्ज थे। उनका कहना है कि लापरवाही और रसूख ने उनके बेटे की जान ले ली।

इन्ना माकन ने बताया कि उन्होंने साहिल को 23 साल तक अकेले पाला था। वह होनहार, मेहनती और बड़े सपनों वाला युवक था। उसका सपना विदेश, खासकर मैनचेस्टर जाकर अपना करियर बनाने का था। “मैं चाहती थी कि वह इस देश से बाहर चला जाए… यहां के हालात देखकर डर लगता था। लेकिन अब मेरा बच्चा ही नहीं रहा,” मां की यह पुकार हर सुनने वाले को झकझोर देती है।

Delhi News: मुझे न्याय चाहिए

मां का यह भी आरोप है कि अस्पताल में उन्हें बेटे को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। “मैं चार घंटे तक मिन्नतें करती रही… अपने बच्चे के लिए आखिरी कोशिश करना चाहती थी, लेकिन किसी ने नहीं सुना,” वह रोते हुए कहती हैं। घटना के बाद इन्ना माकन का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह न्याय की गुहार लगाते हुए कहती हैं, “क्या किसी की जान इतनी सस्ती है? मैं एक हेल्पलेस मदर हूं… मुझे न्याय चाहिए।”

ये भी पढ़े… नेशनल हाईवे-730 पर रफ्तार का कहर! डिवाइडर से टकराकर ट्रक में घुसी कार, बहराइच के दो लोग गंभीर रूप से घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल