Delhi news: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने आज, 20 फरवरी को, अपने पहले साल का जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम रेखा ने कहा, “एक साल में हमने हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की है। बहनों और भाईयों के लिए विकास हमारी प्राथमिकता रहा है।” अटल कैंटीन: किफायती खाना हर दिन, दिल्ली में 70 अटल कैंटीन काम कर रही हैं। रोजाना 70,000 लोग सिर्फ 5 रुपये में खाना खा रहे हैं।
झुग्गियों और बस्तियों में विकास
झुग्गियों के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट, 13,000 झुग्गियों का रेनोवेशन, 500 नए पालना केंद्र खोले गए, न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, SC-ST बस्तियों में 85 करोड़ रुपये के काम शुरू, पीने के पानी की नई लाइनें, 180 KM नई सीवर लाइन, 110 सीवर रिप्लेस किए गए। चंद्रावल प्लान का काम पूरा होने वाला है। 3 नए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे, 3.52 लाख लोगों ने पानी का बिल सेटल किया और 1,400 करोड़ रुपये का लाभ उठाया।
Delhi news: स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार
370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन चुके हैं, इस साल 1,100 और बनेंगे। 5 हॉस्पिटल में नए ब्लॉक तैयार। हॉस्पिटल की मशीनरी और HIMS से भ्रष्टाचार खत्म किया,1 लाख आभा कार्ड बन चुके हैं, डॉक्टर्स और नर्स की कमी को पूरा करने के लिए 4,000 वैकेंसी निकाली गई।
Delhi news: शिक्षा और खेल
फी रेग्युलेशन एक्ट लागू, जिससे स्कूल फीस पर नियंत्रण। 7,000 स्मार्ट क्लासरूम और 75 CM श्री स्कूल तैयार, खेल क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन, CM खेल प्रोत्साहन योजना: गोल्ड मेडल – 7 करोड़, सिल्वर – 5 करोड़, ब्रॉन्ज – 3 करोड़।
फ्लाईओवर और ड्रेनेज
PWD की 1,400 KM सड़क में से 500 KM का काम हुआ, बारापुला फ्लाईओवर जून तक जनता को सौंपा जाएगा, 56,000 करोड़ की लागत से ड्रेनेज मास्टर प्लान शुरू।
बड़ी लिगेसी समस्याओं का समाधान
Delhi news: यमुना सफाई, 37 STP में से 28 अपग्रेड, 9 पर काम जारी। पहले 700 MGD की ट्रीटमेंट क्षमता को 814 MGD तक बढ़ाया। प्रदूषण नियंत्रण, धूल और धुआं दोनों पर काम। दिल्ली में 35 लाख पौधे लगाए जाएंगे 4,000 EV बसें, और 9,000 चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना। कूड़ा प्रबंधन, पहले 4,000 MT कूड़ा प्रोसेस होता था, अब 30,000 MT प्रतिदिन प्रोसेस। सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि एक साल का ये सफर सिर्फ शुरुआत है। आने वाले सालों में दिल्ली को और स्मार्ट, साफ और विकसित बनाने के लिए काम जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की यूपी के विकास पर चर्चा






