Home » नई दिल्ली » मुंबई-दिल्ली पुलिस ने जैश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, धमाका करने की साजिश नाकाम

मुंबई-दिल्ली पुलिस ने जैश के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, धमाका करने की साजिश नाकाम

Delhi police: मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर एक बड़ा ज्वाइंट ऑपरेशन किया और दिल्ली में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। मोसाब अहमद उर्फ कलाम और मोहम्मद हमाद कालरा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। ये दोनों दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से पहले ही नाकाम हो गया।

Delhi police: ज्वाइंट ऑपरेशन में गिरफ्तारी

महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुर्ला और कडवली से मोसाब और हमाद को हिरासत में लिया। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ऑनलाइन माध्यम से रेडिकलाइज हुए थे और जैश के निर्देश पर काम कर रहे थे।

साजिश और बरामदगी

Delhi police: गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों के पास से पुलिस ने कई संवेदनशील वस्तुएं बरामद की हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की आगे की जांच करेगी। याद दिला दें कि पांच महीने पहले 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था।

 

ये भी पढ़े: बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो टैंकर से जा टकराई, 5 लोगों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments