Home » राष्ट्रीय » CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, रैली से पहले मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘जन महाभियोग’, रैली से पहले मॉक पार्लियामेंट का आयोजन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग

Delhi Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली बड़ी रैली से पहले इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ आयोजित करने का ऐलान किया है। विपक्षी दल 30 अक्टूबर को एक मॉक संसद का आयोजन करेंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के नेता एक साथ आकर जनता का फैसला सामने रखेंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे।

Delhi Rally: वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर विपक्ष के आरोप

विपक्षी दलों का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कारण बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। विपक्ष का दावा है कि इस प्रक्रिया के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश भी की गई है। इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।इससे पहले 12 अक्टूबर को कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने दिल्ली में मार्च निकाला था। अब विपक्ष 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

कहां आयोजित हो सकती है मॉक संसद?

सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की मॉक संसद का आयोजन दिल्ली के अशोक होटल में किया जा सकता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 30 अक्टूबर को ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इसके जरिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर जनता की आवाज उठाई जाएगी।वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि संविधान की रक्षा करने और ‘वोट चोरों’ को हराने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए जनता का फैसला मजबूती से सामने रखा जाएगा।

Delhi Rally: विपक्ष लाएगा जन महाभियोग, फिर होगी बड़ी रैली
विपक्ष लाएगा जन महाभियोग, फिर होगी बड़ी रैली
Delhi Rally: 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि जन महाभियोग के बाद 1 नवंबर को ‘वोट चोरी’ के खिलाफ ‘दिल्ली चलो मार्च’ निकाला जाएगा। इस मार्च का समापन दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी जनसभा के साथ होगा।कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि इस रैली में कम से कम 10 लाख जागरूक नागरिक शामिल होंगे। विपक्ष इस कार्यक्रम के जरिए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाएगा।

खरगे ने सहयोगी दलों से की अपील

वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों से संपर्क किया है। उन्होंने सहयोगी दलों से अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में दिल्ली में मौजूदगी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें।

Delhi Rally: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव प्रक्रिया तथा मतदाता सूची से जुड़े कई मुद्दों पर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष ने खास तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर आपत्ति जताई है।हालांकि, निर्वाचन आयोग ने विपक्ष की ओर से लगाए गए इन आरोपों को खारिज किया है।