ख़बर का असर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » DHARMENDRA DEATH: धर्मेंद्र के जाने से बॉलीवुड में पसरा शोक, इंडस्ट्री ने महसूस किया अपूरणीय खालीपन

DHARMENDRA DEATH: धर्मेंद्र के जाने से बॉलीवुड में पसरा शोक, इंडस्ट्री ने महसूस किया अपूरणीय खालीपन

DHARMENDRA DEATH: भारतीय सिनेमा के महानायक धर्मेंद्र के निधन ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों बल्कि पूरे फिल्म उद्योग को गहरे सदमे में डाल दिया है। 89 वर्षीय दिग्गज अभिनेता की विदाई के बाद बॉलीवुड में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है, जिसके भरने की उम्मीद किसी को नहीं है। सदाबहार मुस्कान, दमदार अभिनय और सादगी की मिसाल धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा को वह विरासत दी है जिसे आने वाली पीढ़ियाँ हमेशा याद रखेंगी।

धर्मेंद्र का सफर एक अभिनेता का सफर भर नहीं था, बल्कि भारतीय सिनेमा के उस युग का इतिहास था, जिसने फिल्मों को एक नई ऊंचाई और अलग पहचान दी। सादगी, विनम्रता और मेहनत इन तीन स्तंभों पर खड़े इस अभिनेता ने लाखों दिलों में अमिट स्थान बनाया।

अमिताभ बच्चन ने जताया ‘स्तंभ’ के गिरने का दर्द

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा कि उनके जाने से बॉलीवुड का “अखाड़ा खाली हो गया”। यह सिर्फ एक अभिनेता की नहीं, बल्कि उस युग के योद्धा की विदाई थी, जिसने दशकों तक अपनी उपस्थिति से इंडस्ट्री को मजबूत बनाए रखा। अमिताभ ने कहा कि धर्मेंद्र के जाने से जो सन्नाटा पैदा हुआ है, वह असहनीय है और आने वाले समय में भी भरना मुश्किल है।

DHARMENDRA DEATH: नई पीढ़ी पर भी गहरा प्रभाव

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ हिंदी सिनेमा के नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थे। उन्होंने पीढ़ियों को प्रभावित किया, प्रेरित किया और अपने काम से वह सम्मान अर्जित किया जो बहुत कम कलाकारों को मिलता है।

कमल हासन ने अपने संदेश में लिखा कि धर्मेंद्र की विनम्रता और दयालुता पर्दे के आगे और पीछे दोनों ही जगह एक समान थी। उनके अनुसार, भारतीय सिनेमा ने सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि मानवता की मिसाल खो दी है।

DHARMENDRA DEATH: अंतिम संस्कार पर उठ रहे सवाल 

धर्मेंद्र के निधन के बाद जिस तरह उनका अंतिम संस्कार किया गया, उससे उनके चाहने वालों में कई सवाल पैदा हो गए हैं। हालांकि धर्मेंद्र पद्म भूषण सम्मानित थे, लेकिन उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ या नहीं, इस पर अभी भी संशय है। श्मशान भूमि के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों ने भी किसी तरह का गार्ड ऑफ ऑनर नहीं सुना।

सबसे बड़ी बात उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सार्वजनिक रूप से नहीं रखी गई, जिससे फैंस की नाराजगी बढ़ गई है। कई फैंस श्मशान घाट के बाहर रोते-बिलखते नजर आए और उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि उन्हें अपने स्टार के अंतिम दर्शन तक नहीं मिले।

डिस्चार्ज करने पर उठा रहे सवाल 

DHARMENDRA DEATH: धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। यही नहीं इससे पहले 31 अक्टूबर को भी उन्हें सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि स्थिति नाजुक होने के कारण उनकी बेटियों अजेता और विजेता को विदेश से तुरंत बुलाया गया था। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि स्वास्थ्य इतना गंभीर था, तो उन्हें दो दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी क्यों दे दी गई? इस बीच एक वीडियो भी लीक हुआ था जिसमें धर्मेंद्र वेंटिलेटर पर दिख रहे थे। परिवार ने इसे अस्पताल की बड़ी लापरवाही बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद वीडियो लीक करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार हुआ।

अंतिम समय में परिवार की चुप्पी

DHARMENDRA DEATH: धर्मेंद्र के निधन की खबर सबसे पहले IANS ने दोपहर 1:10 बजे दी। उस समय परिवार की ओर से किसी प्रकार का बयान नहीं आया था। पहले भी 11 नवंबर को गलत तरीके से निधन की अफवाह फैली थी, जिससे परिवार काफी दुखी हुआ था। शायद यही कारण रहा कि 24 नवंबर की खबर आने पर परिवार पुष्टि करने से झिझक रहा था। करीब 3 बजे तक अंतिम संस्कार भी हो गया और परिवार चुप रहा।कुछ ही देर बाद अमिताभ, अभिषेक, आमिर खान, करण जौहर और अन्य दिग्गज सितारे श्मशान भूमि पर पहुंचे।

धर्मेंद्र-वो सितारा जो कभी डूबता नहीं

आज जब बॉलीवुड नए दौर की ओर बढ़ रहा है, धर्मेंद्र का जाना उस सुनहरे युग का अंत लगता है, जिसने भारतीय सिनेमा को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी फिल्मों का असर इतना गहरा है कि वे आने वाले दशकों तक भारतीय संस्कृति का एक अमिट हिस्सा बने रहेंगे। 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन उनकी कला, ऊर्जा और सादगी हमेशा भारतीय सिनेमा की आत्मा में जिंदा रहेंगी। धर्मेंद्र भले चले गए हों, लेकिन उन्होंने जो रोशनी सिनेमा में फैलाई वह कभी बुझने वाली नहीं।

 ये भी पढ़े .. Dharmendra Death News Live: धर्मेंद्र का मुंबई में अंतिम संस्कार, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, अमिताभ-शाहरुख-सलमान रहे मौजूद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल