Home » मध्य प्रदेश » आपदा में सजगता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय – प्रो. पी. शशिकला

आपदा में सजगता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय – प्रो. पी. शशिकला

Spread the love

Disaster management: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला ने कहा कि किसी भी आपदा में सजगता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय होती है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण न केवल आपके जीवन की सुरक्षा करते हैं, बल्कि आप दूसरों के जीवन को बचाने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Disaster management: प्रशिक्षण में उपकरणों का व्यावहारिक ज्ञान

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के भंडार विभाग ने अग्निशामक उपकरणों के सही उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियंता श्री बलवंत और सुश्री लक्ष्मी ने उपकरणों के प्रयोग की तकनीक को दर्शाते हुए सभी उपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. परेश उपाध्याय, समन्वयक श्री नितिन खरे और भंडार विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहे।

सभी विभागों के कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

Disaster management: कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए और स्वयं उपकरणों का प्रयोग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य परिसर में आग और आपदा से जुड़े खतरों के प्रति सजगता बढ़ाना और आपदा प्रबंधन के लिए कर्मचारियों की तत्परता सुनिश्चित करना था। प्रो. शशिकला ने इस अवसर पर सभी को निरंतर प्रशिक्षण और सावधानी बरतने की प्रेरणा दी।

 

यह भी पढे़: Enforcement Directorate की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी का ‘अबोड’ कुर्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments