ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » Water Benefits: स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए पानी जरूरी, पानी की कमी सेहत के लिए बन सकती है एक बड़ा खतरा

Water Benefits: स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए पानी जरूरी, पानी की कमी सेहत के लिए बन सकती है एक बड़ा खतरा

पानी पीना केवल प्यास बुझाने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमारे मुंह, बाल, त्वचा, खून और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि पर्याप्त पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, ऊर्जा बढ़ाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है।
जानिए पानी के चमत्कारी फायदे

Drink Water Benefits: पानी हमारे शरीर के हर अंग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में पानी को जीवन का मूल तत्व माना गया है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के दबाव में हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। यह छोटी सी आदत धीरे-धीरे बड़ी समस्याओं की वजह बन सकती है। अगर हम अपने शरीर की पानी की जरूरत को अनदेखा करेंगे, तो यह धीरे-धीरे गंभीर समस्या का कारण बन सकती है।

जानिए पानी के चमत्कारी फायदे
जानिए पानी के चमत्कारी फायदे

पानी पीने से मुंह में बैक्टीरिया होने की संभावना कम

जब हम पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो सबसे पहले असर हमारे मुंह पर पड़ता है और वहां बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि सांसों में बदबू आने लगती है। विज्ञान कहता है कि पर्याप्त पानी पीने से हमारा मुंह स्वच्छ रहता है और बैक्टीरिया के पनपने की संभावना कम होती है। आयुर्वेद में भी इसे बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि मुंह से शुरू होने वाली सफाई पूरे शरीर के लिए जरूरी है। अगर आप अक्सर मुंह से दुर्गंध महसूस कर रहे हैं, तो यह शरीर में पानी की कमी का संकेत हो सकता है।

Drink Water Benefits: बालों के लिए बन सकती है खतरा

पानी हमारे बालों और स्कैल्प के लिए भी जरूरी है। शरीर में पानी की कमी से स्कैल्प सूखा हो जाता है और बाल कमजोर होकर जल्दी गिरने लगते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि बालों की जड़ों तक पोषण पानी के माध्यम से ही पहुंचता है। इसलिए अचानक बाल ज्यादा गिरना या कमजोर होना केवल उम्र या मौसम की वजह से नहीं, बल्कि पानी की कमी का संकेत भी हो सकता है।

Drink Water Benefits: जानिए पानी के चमत्कारी फायदे
जानिए पानी के चमत्कारी फायदे

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी

कम पानी पीने का असर हमारे खून और ब्लड सर्कुलेशन पर भी पड़ता है। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने लगती है और धीरे-धीरे एनीमिया जैसी समस्या पैदा हो सकती है। इसके चलते शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी परेशानियां दिखाई देती हैं। विज्ञान कहता है कि पानी ब्लड को पतला करके पूरे शरीर में पोषण पहुंचाता है। बिना पर्याप्त पानी के हमारा शरीर सही ढंग से काम नहीं कर पाता।

पानी हमारे दिमाग के लिए भी जरूरी

पानी हमारे दिमाग के लिए भी बहुत जरूरी है। कम पानी पीने से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स और तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आयुर्वेद में दिमाग की स्पष्टता और स्थिरता के लिए जल का महत्व बताया गया है। यदि दिमाग को शांत और सक्रिय रखना है, तो दिनभर में पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है।

Drink Water Benefits: जानिए पानी के चमत्कारी फायदे
जानिए पानी के चमत्कारी फायदे

Drink Water Benefits: शक्ति और ऊर्जा का स्रोत

पानी हमारी शक्ति और ऊर्जा का स्रोत है। जब शरीर में पानी कम होता है, तो आप थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस करते हैं। विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही बताते हैं कि पानी शरीर की कोशिकाओं को सक्रिय और हाइड्रेटेड रखता है। बिना पानी के शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और आप दिनभर ऊर्जावान नहीं रह पाते।

 त्वचा पर पड़ता है असर

स्किन की खूबसूरती भी पानी पर निर्भर है। पानी हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। अगर हम पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो त्वचा रूखी, बेजान और थकी हुई दिखने लगती है। लंबे समय तक पानी की कमी से झुर्रियां जल्दी आ जाती हैं और त्वचा की चमक कम हो जाती है। आयुर्वेद में भी त्वचा की चमक और स्वास्थ्य के लिए जल का महत्व बताया गया है।

Written by- Yamini Yadav

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल