बिहार: 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे, जिसके तहत वे बिहार के सभी जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे, जिसके तहत वे बिहार के सभी जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे।
ईडी की आई-पैक पर छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस पर सबूतों से छेड़छाड़ और गैरकानूनी हस्तक्षेप का आरोप लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब साढ़े चार करोड़ लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। खास बात यह है कि इस संवाद में छात्रों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल होंगे। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े डर और तनाव को कम करना।
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की जीत आसान नजर आ रही थी, लेकिन 40वें ओवर में काइल जैमीसन ने विराट कोहली को आउट कर मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया।
बिहार की सड़कों पर गड्ढों की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार एक नई और अनोखी योजना लाने जा रही है। सड़क पर गड्ढे की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। डॉ. दिलीप जायसवाल ने टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब कोई भी संवेदक निविदा मूल्य से 10 प्रतिशत से कम पर टेंडर नहीं डाल सकेगा।
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की नई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। इसमें उसने भारत में आतंकवादी हमलों के लिए हजारों आत्मघाती हमलावर तैयार होने का दावा किया है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध चाइनीज महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि महिला विदेशी नागरिक प्रतीत हो रही है, लेकिन उसकी नागरिकता से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज अब तक सामने नहीं आए हैं।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते रांची और जम्मू में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में विदेशी राजनयिकों ने भारत के विकास मॉडल और पीएम मोदी के वैश्विक नेतृत्व की सराहना की
आज दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नॉएडा में दो भव्य हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 108 कुण्डीय यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ का भी आयोजन हुआ, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना का संचार हुआ।