ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक-3 में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: ईकोटेक-3 में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

ENCOUNTER: नववर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर जिले के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को देख भागा बदमाश, बाइक फिसलने से गिरा

पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना ईकोटेक-3 की टीम कुलेसरा से लखनावली जाने वाले पुस्ता रोड के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह तेज रफ्तार में सैनिक विहार सुत्याना की ओर भागने लगा। भागते समय उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह गिर पड़ा। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में ले लिया।

ENCOUNTER: बदमाश इमरान गिरफ्तार अवैध हथियार, बाइक बरामद 

घायल बदमाश की पहचान इमरान पुत्र मतलूब निवासी ग्राम जपनापुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, लोहे की छेनीनुमा रॉड और चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।

पहले से दर्ज हैं छह आपराधिक मुकदमे 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इमरान शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कुल छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हाल के दिनों में किन वारदातों में शामिल रहा है।

ये भी पढ़े…  भागीरथपुरा जल संकट: अपर मुख्य सचिव ने पानी की टंकी से लेकर घरों तक किया निरीक्षण, खुद सैंपल जांचा

 

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल