Home » मनोरंजन » 14 साल बाद खत्म हुआ गोविंदा परिवार का विवाद, कृष्णा- सुनीता आहूजा का इमोशनल रीयूनियन

14 साल बाद खत्म हुआ गोविंदा परिवार का विवाद, कृष्णा- सुनीता आहूजा का इमोशनल रीयूनियन

Spread the love

Entertainment: गोविंदा के परिवार में बीते 14 सालों से चली आ रही कड़वाहट अब खत्म होती नजर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियोज़ ने फैंस को हैरान कर दिया, जहां Krushna Abhishek और Kashmera Shah अपनी मामी Sunita Ahuja के साथ बेहद खुश नजर आए। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद को पीछे छोड़ते हुए अब पूरा परिवार फिर से साथ आता दिख रहा है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश हैं।

सुनीता आहूजा और कृष्णा-कश्मीरा का इमोशनल मिलन

मुंबई में ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 के सेट पर एक खास पल देखने को मिला। सालों से दूर रहे कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा आखिरकार आमने-सामने आए। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। खास बात ये रही कि इस मौके पर तीनों कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता bएक जैसे आउटफिट्स में नजर आए, जिसने इस रीयूनियन को और भी खास बना दिया।

Entertainment: 14 साल का ‘वनवास’ हुआ खत्म

इस मुलाकात के दौरान सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “14 साल बाद आज वनवास खत्म हुआ है।” उनकी इस बात पर कृष्णा भी हंस पड़े। वहीं कश्मीरा शाह ने भी मजाक करते हुए कहा कि अब किसी और का वनवास शुरू होगा। कृष्णा ने इस पूरे रीयूनियन को एक बड़ा सरप्राइज बताया और कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनकी मामी शो में आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब सालों से चल रही अफवाहों और खबरों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

क्यों आई थी दूरियां?

Entertainment: दरअसल, कृष्णा और Govinda के परिवार के बीच विवाद तब शुरू हुआ था जब गोविंदा को टीवी पर कृष्णा के कुछ मजाक पसंद नहीं आए। इसके बाद सुनीता आहूजा ने दूरी बना ली। मामला तब और बढ़ गया जब कश्मीरा शाह के एक ट्वीट को गोविंदा पर तंज समझा गया। इसके बाद यह विवाद सार्वजनिक बयानबाजी तक पहुंच गया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से कृष्णा लगातार रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे थे, जो अब जाकर रंग लाती दिख रही है। कुल मिलाकर, 14 साल बाद इस फैमिली रीयूनियन ने न सिर्फ पुराने गिले-शिकवे खत्म किए हैं, बल्कि फैंस को भी एक खुशखबरी दे दी है।

 

ये भी पढ़े: घर में घुसकर जेवर-नकदी लूटने के आरोप में फर्रुखाबाद में 2 दरोगा सहित 16 पुलिसकर्मी पर FIR, जानें पूरा मामला…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments