Home » धर्म » 20 फरवरी का पंचांग: 6 प्रमुख मुहूर्त और 3 योगों का संयोग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग से भरपूर दिन

20 फरवरी का पंचांग: 6 प्रमुख मुहूर्त और 3 योगों का संयोग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत योग से भरपूर दिन

20 फरवरी पंचांग और शुभ मुहूर्त

20 February Panchang: सनातन धर्म में पंचांग के अनुसार हर दिन का शुभ और अशुभ समय तय किया जाता है। 20 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन कई महत्वपूर्ण योगों का संयोग लेकर आ रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो किए गए कार्यों में सफलता और शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। हालांकि, पूरे दिन पंचक और भद्रा का प्रभाव भी रहेगा, इसलिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

20 फरवरी पंचांग और शुभ मुहूर्त
20 फरवरी पंचांग और शुभ मुहूर्त

तिथि और नक्षत्र

दृक पंचांग के अनुसार, 20 फरवरी को तृतीया तिथि शाम 2:38 तक रहेगी। पूरे दिन तृतीया ही मानी जाएगी।
उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शाम 8:07 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा।

20 February Panchang: योग और करण

योग साध्य शाम 6:23 तक प्रभावी रहेगा।
करण गर दोपहर 2:38 तक रहेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:55

  • सूर्यास्त: शाम 6:15

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:14 – 6:05

  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:12 – 12:58

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:28 – 3:14

  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:12 – 6:38

  • अमृत काल: दोपहर 3:28 – शाम 5:01

20 फरवरी पंचांग और शुभ मुहूर्त
20 फरवरी पंचांग और शुभ मुहूर्त

20 February Panchang: विशेष योग

सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, और रवि योग का संयोग शाम 8:07 से अगले दिन सुबह 6:54 तक रहेगा। यह समय नए कार्य, पूजा-पाठ, विवाह या अन्य शुभ कार्यों के लिए बहुत उत्तम है।

अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 11:10 – दोपहर 12:35

  • यमगंड: दोपहर 3:25 – 4:50

  • गुलिक काल: सुबह 8:20 – 9:45

भद्रा रात 1:51 से अगले दिन सुबह 6:54 तक रहेगी।
पंचक पूरे दिन मान्य रहेगा। पंचक और भद्रा के कारण अग्नि कार्य, यात्रा या नई शुरुआत करने से बचना चाहिए।

माता लक्ष्मी और शुक्रवार

शुक्रवार माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की भक्ति भाव से व्रत-पूजन करने से सुख-शांति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments