ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » विशाखा ग्रुप के 25 साल पूरे, गौतम अदाणी ने की सफर और भरोसे की सराहना

विशाखा ग्रुप के 25 साल पूरे, गौतम अदाणी ने की सफर और भरोसे की सराहना

देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल विशाखा ग्रुप (Vishakha Group) ने आज, 17 जनवरी, अपने सफल सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। विशाखा ग्रुप और अदाणी ग्रुप के बीच लंबे समय से मजबूत व्यावसायिक साझेदारी रही है, खासकर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में। विशाखा ग्रुप फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, सोलर कंपोनेंट्स (ग्लास और एल्युमिनियम फ्रेम) और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम जैसे अहम क्षेत्रों में काम कर रहा है।

Gautam adani news: देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल विशाखा ग्रुप (Vishakha Group) ने आज, 17 जनवरी, अपने सफल सफर के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियों ने विशाखा ग्रुप को बधाई दी। इसी क्रम में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी विशाखा ग्रुप की उपलब्धियों की खुलकर सराहना की।

विशाखा ग्रुप को दी शुभकामनाएं

अपने संबोधन में गौतम अदाणी ने विशाखा ग्रुप के चेयरमैन जिगेश दोशी और उनकी पूरी टीम को 25 वर्षों की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विशाखा ग्रुप का सफर इस बात का प्रमाण है कि जब कारोबार की नींव भरोसे और रिश्तों पर टिकी हो, तो सफलता खुद-ब-खुद मिलती है। अदाणी ने कहा, “मेरे और जिगेश के लिए विशाखा सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि भरोसे और दोस्ती की मिसाल है। आज हम सिर्फ बिजनेस की कामयाबी नहीं, बल्कि उस भरोसे का जश्न मना रहे हैं जो सालों में मजबूत हुआ है।”

Gautam adani news: भरोसे और नेतृत्व की मिसाल

गौतम अदाणी ने विशाखा ग्रुप के नेतृत्व की विशेष तौर पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद जिस तरह कंपनी ने अपने लक्ष्य हासिल किए, वह काबिले-तारीफ है। उनके अनुसार, व्यापार सिर्फ मुनाफे तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और रिश्तों की मजबूती भी उतनी ही अहम होती है।

अदाणी ग्रुप के साथ मजबूत साझेदारी

Gautam adani news: विशाखा ग्रुप और अदाणी ग्रुप के बीच लंबे समय से मजबूत व्यावसायिक साझेदारी रही है, खासकर रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में। विशाखा ग्रुप फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, सोलर कंपोनेंट्स (ग्लास और एल्युमिनियम फ्रेम) और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम जैसे अहम क्षेत्रों में काम कर रहा है।
कंपनी के ये प्रयास न सिर्फ उद्योग को मजबूती दे रहे हैं, बल्कि टिकाऊ विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्वर्ण मंदिर के सरोवर से जुड़ा विवाद, धार्मिक स्थलों को बार-बार विवाद में घसीटने की कोशिश?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल