मध्य प्रदेश में विवादित बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस विधायक के निष्कासन की मांग तेज

Ful singh barraya news: 

महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया घिर गए हैं। भाजपा ने बयान को निंदनीय बताते हुए कांग्रेस से उनके निष्कासन की मांग की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा नेताओं ने बयान को महिला विरोधी करार दिया, जबकि महिला मोर्चा ने प्रदेशभर में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

U19 वर्ल्ड कप 2026, बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया

CC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 18 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज अल फहाद सबसे प्रभावशाली रहे। उन्होंने 9.2 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

संभल के सिंहपुर में मुर्गी फार्म में भीषण आग, 3500 मुर्गे-मुर्गियां और 700 अंडे जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मुर्गी फार्म में अचानक संदिग्ध हालत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इस हादसे में लगभग 3500 मुर्गे और मुर्गियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह आग संयोगवश नहीं लगी बल्कि पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर लगाई गई थी।

पटना छात्रा मौत मामला: राजद ने CBI जांच की मांग, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News:

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर राजद ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर राहुल गांधी का हमला, बोले यह नया ‘अर्बन मॉडल’ है

Rahul gandhi in indore:

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर राहुल गांधी ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अब भी क्षेत्र में साफ पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। राहुल ने साफ किया कि वे राजनीति नहीं, बल्कि लोगों की मदद और उनके मुद्दे उठाने आए हैं।

विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे सेना प्रमुख, युवाओं को बताया देश की ताकत

World Book Fair:

विश्व पुस्तक मेले के दौरे पर पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं में निहित है और पुस्तकों की भूमिका ज्ञान व आलोचनात्मक सोच विकसित करने में अहम है।

फ्लाइट कैंसिलेशन मामले में DGCA का बड़ा एक्शन, इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का जुर्माना

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर 22.2 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। DGCA ने अपने नोटिस में CEO पीटर एल्बर्स की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए। नोटिस में कहा गया कि CEO के रूप में वह एयरलाइन के सुचारू संचालन और यात्रियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में असफल रहे।

पटना छात्रा मौत मामला: एसएसपी से मिले प्रशांत किशोर, न्याय की मांग

Bihar News

Bihar News: राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शनिवार को पीड़ित परिवार के साथ पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिले और निष्पक्ष जांच व पीड़ित को न्याय … Read more

आखिर क्यों होटल के कमरों में नहीं होती घड़ियां? इसके पीछे काम करते है यह पहलूँ

Hotel me ghadi:

होटल के कमरों में हर सुविधा होने के बावजूद दीवार पर घड़ी नजर नहीं आती। ज्यादातर लोग इसे संयोग मानते हैं, लेकिन इसके पीछे मनोविज्ञान, नींद से जुड़ा विज्ञान और होटल इंडस्ट्री की रणनीति काम करती है। मेहमानों को सुकून देने और समय की चिंता से दूर रखने के लिए होटल जानबूझकर ऐसा डिजाइन अपनाते हैं।

अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच भारत चाबहार से पीछे नहीं हटेगा, रणनीतिक हितों पर अडिग सरकार

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच चाबहार बंदरगाह एक बार फिर चर्चा में है। भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने साफ कर दिया है कि भारत चाबहार बंदरगाह को छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं रहा है। चाबहार बंदरगाह भारत के लिए व्यापार और रणनीति दोनों लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे भारत को ईरान के साथ तेल और अन्य व्यापार में सहूलियत मिलती है।