Giridih election firing case: झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत आजादनगर इलाके में चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे आरोपी शिवम श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पश्चिम बंगाल के अंडाल एयरपोर्ट से उस समय पकड़ा गया, जब वह इलाके से फरार होने की कोशिश कर रहा था।
चुनावी फायरिंग के बाद से था फरार
पुलिस के अनुसार, आजादनगर क्षेत्र में चुनावी माहौल के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद से शिवम श्रीवास्तव फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही थी।
Giridih election firing case: गुप्त सूचना पर संयुक्त कार्रवाई
इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अंडाल एयरपोर्ट के जरिए भागने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस ने अंडाल थाना पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर एयरपोर्ट परिसर में घेराबंदी की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया जारी
फिलहाल गिरिडीह और अंडाल पुलिस आरोपी से संबंधित आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरिडीह लाया जाएगा।
Giridih election firing case: जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के साथ इस वारदात में और कौन-कौन शामिल थे।
ये भी पढ़े… ‘UP में मुमकिन है बड़े प्रोजेक्ट्स’! जापान पहुंचते ही CM योगी ने कर दिया ये बड़ा काम…






