Home » राष्ट्रीय » सूरत-राजकोट में रंगीन पतंगों से सजा आसमान, विदेशी पतंगबाज हुए प्रभावित

सूरत-राजकोट में रंगीन पतंगों से सजा आसमान, विदेशी पतंगबाज हुए प्रभावित

Global Kite Meet

Global Kite Meet: गुजरात के सूरत और राजकोट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 पूरे शबाब पर है। देश-विदेश से आए पतंगबाजों ने रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान को आकर्षक बना दिया है। यह आयोजन भारत की समृद्ध संस्कृति और मेहमाननवाजी का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है।

5-7 देशों और 20 राज्यों के प्रतिभागी शामिल

भाजपा सांसद मुकेश दलाल ने बताया कि इस महोत्सव का आयोजन गुजरात टूरिज्म कॉरपोरेशन, सूरत नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया है। इसमें 5 से 7 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि भारत के 20 राज्यों से पतंगबाज पहुंचे हैं।

Global Kite Meet: विदेशी पतंगबाजों ने की भारत की खुलकर तारीफ

पंजाब से आए देविंदरपाल सिंह ने सूरत को खूबसूरत शहर बताते हुए यहां के लोगों को सहयोगी और मित्रवत बताया। तुर्की के पतंगबाज सुन ने भारत को लेकर सुनी तारीफों को अनुभव के आधार पर सही बताया। मैक्सिको के डेविड ने बड़े आकार की पतंग उड़ाने की कला दिखाने को गर्व का विषय कहा। लंदन से आईं स्पिनी मार्शल ने भी भारतीय आतिथ्य की सराहना की।

राजकोट में भी उत्साह चरम पर

राजकोट में पहुंचे प्रतिभागियों ने इसे दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पतंग महोत्सव बताया। कई प्रतिभागियों ने पहली बार भारत आने पर उत्साह जताया और इस अनुभव को यादगार करार दिया।