Breaking News
Home » राष्ट्रीय » गोवा अग्निकांड: पति और बहनों को खोने से सदमे में भावना बोलीं- पैसे नहीं, न्याय चाहिए

गोवा अग्निकांड: पति और बहनों को खोने से सदमे में भावना बोलीं- पैसे नहीं, न्याय चाहिए

Goa Nightclub

Goa Nightclub: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है। दिल्ली के करावल नगर की रहने वाली भावना जोशी इस त्रासदी की सबसे दर्दनाक पीड़ा झेल रही हैं। इस हादसे में उनके पति और तीन बहनों की मौत हो गई, जबकि भावना अकेली जीवित बच पाईं। गहरे सदमे में भावना ने बताया, “मेरा पूरा परिवार खत्म हो गया…एक ही पल में सब छिन गया।

क्लब में  नहीं थी कोई सुरक्षा व्यवस्था

भावना ने बताया कि हादसे से कुछ मिनट पहले वे सभी रात 11:15 बजे क्लब में दाखिल हुए थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन अचानक एक छोटी सी आग दिखी और देखते ही देखते पूरा क्लब धुएं व लपटों से भर गया। उन्होंने कहा कि क्लब में न फायर अलार्म था, न इमरजेंसी एग्जिट, न कोई सुरक्षा गार्ड। “आग पानी की तरह फैल गई… लोगों को समझने का मौका ही नहीं मिला,” उन्होंने कहा।

Goa Nightclub: लूथरा ब्रदर्स पर कार्रवाई की मांग

भावना का आरोप है कि क्लब बिना लाइसेंस और पूरी तरह अवैध तरीके से चल रहा था। सुरक्षा इंतजाम शून्य थे, जिससे इतनी बड़ी जनहानि हुई। उन्होंने मांग की कि गिरफ्तार लूथरा ब्रदर्स को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई और परिवार ऐसी त्रासदी न झेले।

मुआवजे से नाराज, न्याय की मांग

भावना गोवा प्रशासन के रवैये से भी नाराज हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी बार-बार 2 लाख रुपये के मुआवजे के लिए बैंक डिटेल मांग रहे हैं। भावना ने कहा, मेरे लिए यह रकम कुछ नहीं है… मेरा परिवार चला गया। मुझे भीख की तरह पैसे मत दीजिए, मुझे न्याय चाहिए। भावना ने कहा कि जिन लोगों ने गैरकानूनी तरीके से क्लब चलाया और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, ऐसे हादसे दोबारा न