Breaking News
Home » बिज़नेस » सोना-चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट, निवेशकों में मची बेचैनी और बाजार में तेज हलचल

सोना-चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट, निवेशकों में मची बेचैनी और बाजार में तेज हलचल

सोने और चांदी की कीमत
Spread the love

Gold Silver Price Updates: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगभग 2 प्रतिशत तक नीचे आ गए हैं।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:20 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट) 0.56 प्रतिशत यानी 859 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,793 रुपये पर कारोबार कर रहा था।दिन के दौरान सोने ने 1,51,457 रुपये का न्यूनतम स्तर और 1,51,999 रुपये का अधिकतम स्तर छुआ।

सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत

चांदी में ज्यादा गिरावट, 1.93% तक टूटी

सिल्वर फ्यूचर्स (05 मई 2026 कॉन्ट्रैक्ट) में ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। यह 1.93 प्रतिशत यानी 4,693 रुपये गिरकर 2,38,581 रुपये पर पहुंच गया।कारोबार के दौरान चांदी ने 2,37,190 रुपये का निचला स्तर और 2,39,068 रुपये का ऊपरी स्तर बनाया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट रही। सोना 0.84 प्रतिशत टूटकर 4,747 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.33 प्रतिशत गिरकर 74.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver Price Updates: सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमत

एक्सपर्ट्स का अनुमान: सीमित रह सकती है तेजी

विश्लेषकों के मुताबिक COMEX पर सोना फिलहाल 4,700 से 4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है। यहां तेजी की संभावना सीमित है।
अगर कीमत 4,650 डॉलर से नीचे जाती है तो और गिरावट संभव है और यह 4,600 से 4,570 डॉलर तक फिसल सकता है।ऊपर की तरफ 4,750 से 4,770 डॉलर के आसपास मजबूत रुकावट (रेजिस्टेंस) बनी हुई है।

Gold Silver Price Updates: डॉलर और कच्चे तेल की तेजी से बढ़ा दबाव

सोना और चांदी में कमजोरी की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें मानी जा रही हैं।

डॉलर इंडेक्स, जो छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत दिखाता है, 0.36 प्रतिशत बढ़कर 98.8 पर पहुंच गया।डॉलर मजबूत होने के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा और यह 55 पैसे की गिरावट के साथ खुला।कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज बढ़त देखने को मिली है। तेल 8 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है।

ये भी पढ़े…दंड यात्रा की तैयारी में बड़ा हादसा, करंट लगने से 3 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments