Home » गुजरात » जामनगर में बनेगी ‘वंतारा यूनिवर्सिटी’: अनंत अंबानी की पहल से वन्यजीव शिक्षा को मिलेगा ग्लोबल मंच

जामनगर में बनेगी ‘वंतारा यूनिवर्सिटी’: अनंत अंबानी की पहल से वन्यजीव शिक्षा को मिलेगा ग्लोबल मंच

Spread the love

Gujrat news: जामनगर से एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है। देश में वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा देने के लिए ‘वंतारा’ ने एक अनोखी पहल की घोषणा की है। इस पहल के तहत गुजरात के जामनगर में दुनिया की पहली ऐसी ग्लोबल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जो खास तौर पर जानवरों की देखभाल, इलाज और संरक्षण पर फोकस करेगी। इस यूनिवर्सिटी का नाम ‘वंतारा यूनिवर्सिटी’ रखा गया है और इसे अनंत अंबानी की पहल पर शुरू किया जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की तैयारी

इस यूनिवर्सिटी को एक आधुनिक ‘गुरुकुल’ की सोच के साथ तैयार किया जाएगा। मकसद साफ है भारत को वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया का लीडर बनाना। यहां पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पारंपरिक भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान का मेल देखने को मिलेगा।

Gujrat news: कैसे आया ये आइडिया?

अनंत अंबानी के मुताबिक, इस यूनिवर्सिटी का विचार उन्हें जानवरों की पीड़ा को करीब से देखने के बाद आया। उनका मानना है कि भविष्य में संरक्षण तभी संभव है जब हम ज्ञान के साथ-साथ करुणा और स्किल्स पर भी ध्यान दें। उन्होंने इस दौरान नालंदा विश्वविद्यालय की परंपरा और संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” का भी जिक्र किया।

Gujrat news: परंपरा और प्रकृति का संगम

यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम को भी खास तरीके से आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाजों का पालन किया गया और देश के अलग-अलग हिस्सों जंगल, रेगिस्तान, पहाड़ और आर्द्रभूमि से मिट्टी, पानी और पत्थर लाकर इस्तेमाल किए गए। यह पूरे भारत की जैव विविधता का प्रतीक था।

किन-किन विषयों की होगी पढ़ाई?

यहां पढ़ाई का दायरा काफी बड़ा होगा। छात्र वाइल्डलाइफ मेडिसिन, सर्जरी, एनिमल न्यूट्रिशन, बिहेवियर साइंस, जेनेटिक्स, महामारी विज्ञान, वन हेल्थ, संरक्षण नीति और पर्यावरण डिजाइन जैसे विषयों में पढ़ाई कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन से लेकर फेलोशिप तक के कोर्स होंगे और जरूरतमंद छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था रहेगी।

रिसर्च और इंटरनेशनल कनेक्शन पर जोर

वंतारा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक लैब्स और क्लिनिकल सुविधाएं होंगी। साथ ही, यह संस्थान दुनिया भर के संगठनों और यूनिवर्सिटीज के साथ मिलकर काम करेगा। यहां पढ़ने वाले छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि फील्ड में जाकर असली अनुभव भी मिलेगा।

क्या है ‘वंतारा’?

Gujrat news: वंतारा एक ऐसा संगठन है जो जानवरों के बचाव, इलाज और पुनर्वास का काम करता है। जामनगर में इसका बड़ा सेंटर है, जहां अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों की देखभाल की जाती है। अब इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए यूनिवर्सिटी की शुरुआत की जा रही है, ताकि भविष्य में इस क्षेत्र के एक्सपर्ट तैयार किए जा सकें। कुल मिलाकर, ‘वंतारा यूनिवर्सिटी’ सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं होगी, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश है, जहां विज्ञान, तकनीक और इंसानी संवेदनाएं मिलकर वन्यजीव संरक्षण को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी।

 

ये भी पढ़ें: जहानाबाद गुरुकुल हॉस्टल मर्डर केस, गार्ड ने मासूम से दरिंदगी के बाद की हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments