ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दिखाया ठेंगा थाने पहुंचकर बोली प्रेमी संग ही जाऊंगी

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दिखाया ठेंगा थाने पहुंचकर बोली प्रेमी संग ही जाऊंगी

Hamirpur News: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को दिखाया ठेंगा थाने पहुंचकर बोली प्रेमी संग ही जाऊंगी

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। जिस घर में शादी की खुशियां और शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां सुहागरात के अगले ही दिन हंगामा शुरू हो गया। नई नवेली दुल्हन ने अपने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई।

Hamirpur News: धूमधाम से हुई थी शादी और विदाई

जानकारी के मुताबिक, राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह कस्बे के ही एक युवक के साथ तय हुआ था। शनिवार को गोहांड में पूरे विधि-विधान और धूमधाम से शादी संपन्न हुई। लड़की के मामा ने सभी रस्में बड़े लाड़-प्यार से निभाईं। रविवार को जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो वहां उसका भव्य स्वागत हुआ। दूल्हा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित था, लेकिन उसे क्या पता था कि आगे क्या होने वाला है।

Hamirpur News: सुहागरात पर ही टूट गए दूल्हे के अरमान

शादी की रात जब दूल्हा और दुल्हन आमने-सामने आए, तो कहानी में फिल्मी मोड़ आ गया। दुल्हन ने दूल्हे को दो टूक कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। सुहागरात पर दुल्हन के ये तेवर देख दूल्हा हक्का-बक्का रह गया। सोमवार को मामला राठ कोतवाली तक जा पहुंचा। थाने के बाहर दुल्हन ने जमकर हंगामा किया और खुलेआम अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कही।

मारपीट कर जबरन करवाई गई शादी

दुल्हन का आरोप है कि उसके परिवार वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ, मारपीट कर यह शादी करवाई है। उसका कहना है कि वह अब एक पल भी अपने पति के साथ नहीं बिताना चाहती। दूसरी ओर, दूल्हे का दर्द भी सामने आया है। दूल्हे का कहना है कि अगर लड़की को शादी नहीं करनी थी तो उसे पहले बताना चाहिए था, अब समाज में उसकी और उसके परिवार की भारी बदनामी हो रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दूल्हा और दुल्हन दोनों थाने आए थे। दुल्हन किसी भी कीमत पर ससुराल जाने को तैयार नहीं है। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि आखिर शादी से पहले सच्चाई क्यों छिपाई गई।

 

ये भी पढ़े…फूलबेहड़ में शारदा तटबंध के रपटा पुल पर पलटी गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मच गई चीख पुकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल