Home » हरियाण » Haryana Police: कौन है ASI संदीप लाठर? जिनकी कहानी ने हिला दी पुलिस व्यवस्था, सेना से पुलिस तक सेवा की विरासत

Haryana Police: कौन है ASI संदीप लाठर? जिनकी कहानी ने हिला दी पुलिस व्यवस्था, सेना से पुलिस तक सेवा की विरासत

ASI संदीप लाठर

Haryana Police: हरियाणा के रोहतक में पीछे 9 दिनों में दो पुलिस अफसरों के सुसाइड से विभाग के साथ-साथ राजनीति में भूचाल मच गया है। अभी आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार केस की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि इस बीच एएसआई (ASI) संदीप कुमार लाठर की खुदकुशी ने पुलिस महकमे के भीतर कई गंभीर सवाल उठा दिए है। खुदकुशी करने से पहले संदीप कुमार ने वीडियो बनाई जिसमें उन्होंने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए है।

जुलाना के रहने वाले थे ASI

Haryana Police: वीडियो के अनुसार, भगत सिंह का नाम लेकर सुसाइड करने वाले ASI संदीप लाठर जींद जिले के जुलाना के रहने वाले थे। जिन्होंने आईपीएस वाई पूरन पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए खुदखुशी कर ली। इस घटना के बाद से ही पूरे जुलाना में मातम छाया हुआ है। हैरानी की बात ये है कि एएसआई के परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि संदीप ऐसे कदम उठा सकते है। आपको बता दें कि संदीप के परिवार का पुलिस और सेना से पुराना नाता है। उनके पिता भी पुलिस फोर्स थे, जबकि दादा सेना में थे।

ASI संदीप लाठर-आईपीएस वाई पूरन कुमार
                                                                            ASI संदीप लाठर-आईपीएस वाई पूरन कुमार

2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे संदीप

Haryana Police: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संदीप लाठर साल 2007 में पुलिस में भर्ती हुए थे। जो पीछे एक साल से रोहतक पुलिस की साइबर सेल में तैनात थे। संदीप के पास से चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है, जिसमें उन्होंने दिवंगत IPS वाई पूरन पर भ्रष्टाचार और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब पुलिस के लिए दोनों केस की जांच करना किसी चुनौती से कम नहीं है। संदीप के पिता दयानंद पुलिस में एएसआई पद से रिटायर थे। जबकि संदीप के दादा सेना में थे। दादा से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने पुलिस फोर्स ज्वाइन की थी। संदीप के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी नीट की तैयारी कर रही है, जबकि दूसरी बेटी नौवीं क्लास में और बेटा चौथी क्लास में पढ़े रहा है।

ये भी पढ़े… UP News: लखनऊ में बोले सीएम योगी- ‘बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को यमराज से मिलवाएंगे…’