Home » स्पोर्ट्स » टी20 वर्ल्ड कप: शिमरोन हेटमायर के पास इतिहास रचने का मौका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगेगा रिकॉर्ड का छक्का

टी20 वर्ल्ड कप: शिमरोन हेटमायर के पास इतिहास रचने का मौका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगेगा रिकॉर्ड का छक्का

हेटमायर रिकॉर्ड के करीब, विश्व कप में इतिहास रचने की तैयारी

Hetmyer Record: गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 का एक अहम सुपर-8 मुकाबला खेला जाएगा, जो दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। सुपर-8 चरण के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को मात दी थी।

हेटमायर रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर

इस मैच में सबसे ज्यादा नजर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर रहेगी। हेटमायर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इस विश्व कप में बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। हेटमायर का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने वेस्टइंडीज की टीम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने 34 गेंदों पर 7 छक्के और 7 चौकों की मदद से 85 रन बनाए थे, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का उदाहरण है।

हेटमायर रिकॉर्ड के करीब, विश्व कप में इतिहास रचने की तैयारी
हेटमायर रिकॉर्ड के करीब, विश्व कप में इतिहास रचने की तैयारी

अब तक इस विश्व कप की 5 पारियों में हेटमायर 17 छक्के लगा चुके हैं। अगर वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में सिर्फ एक और छक्का लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

Hetmyer Record: हेटमायर छक्कों की सूची में संयुक्त शीर्ष पर

फिलहाल हेटमायर 17 छक्कों के साथ अपने ही देश के खिलाड़ी निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप 2024 में पूरन ने भी 17 छक्के लगाए थे। इसके बाद क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने 2012 के विश्व कप में 16 छक्के लगाए थे। इसी तरह अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी टी20 विश्व कप 2024 में 16 छक्के लगाए थे।

29 साल के हेटमायर ने विश्व कप की 5 पारियों में 54.75 की शानदार औसत और 185.59 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

Hetmyer Record: हेटमायर रिकॉर्ड के करीब, विश्व कप में इतिहास रचने की तैयारी
हेटमायर रिकॉर्ड के करीब, विश्व कप में इतिहास रचने की तैयारी

तीन छक्के और रच सकते हैं नया इतिहास

हेटमायर को आज के समय में टी20 फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। वह दुनिया की कई बड़ी टी20 लीग में भी खेलते हैं। वेस्टइंडीज टीम के लिए उन्होंने अब तक 80 टी20 मैचों की 70 पारियों में 1564 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं और टी20 फॉर्मेट में कुल 97 छक्के भी लगाए हैं।

अगर हेटमायर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीन छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें…सचिन तेंदुलकर से स्टीव बकनर ने 22 साल बाद मांगी माफी कबूला अपना गुनाह