ख़बर का असर

Home » राजस्थान » राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर का आतंक! पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान में हिस्ट्रीशीटर का आतंक! पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी घायल

History-sheeter attack: झुंझुनू में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, जिससे ASI समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार कि एयरबैग खुल गया

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक पुलिस वाहन का एयरबैग खुल गया और गाड़ियों के शीशे टूट गए। दोनों पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

History-sheeter attack: घेराबंदी करने पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर रोहित महला करीब एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इसके बाद शुक्रवार रात पुलिस ने दो गाड़ियों के साथ उसकी घेराबंदी की। उस समय वह एक पिकअप वैन में सवार था।

पुलिस गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा आरोपी

पुलिस ने जब आगे और पीछे से वाहन लगाकर उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने अपनी गाड़ी से पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक उसका पीछा किया।

History-sheeter attack: एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

घायल चारों पुलिसकर्मियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।

आरोपी के साथी फरार, पुलिस की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि आरोपी के अन्य साथी पिकअप वैन के साथ फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़े… आंध्र प्रदेश में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब! गुप्त लैब में बन रही थी करोड़ों की ड्रग्स, डीआरआई के छापे से मचा हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल