Home » Uncategorized » नशे में ड्राइविंग ने ली 2 छात्रों की जान, तेज रफ्तार कार का कहर

नशे में ड्राइविंग ने ली 2 छात्रों की जान, तेज रफ्तार कार का कहर

Spread the love

Hyderabad Accident: हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। शहर के वनस्थलीपुरम इलाके के हस्तिनापुरम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो इंजीनियरिंग छात्रों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय कंचारला शिवा और संदीप जोएल के रूप में हुई है, जो महावीर इंजीनियरिंग कॉलेज में ईसीई सेकेंड ईयर के छात्र थे। दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद वह अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सड़क पर उलटकर जा रुकी।

Hyderabad Accident: पैदल यात्री भी हुआ घायल

इस हादसे में एक राहगीर भी चपेट में आ गया। घायल युवक की पहचान श्रीधर (23) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Hyderabad Accident: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी

देशभर में हर दिन ऐसे हादसे सामने आते हैं, जिनकी बड़ी वजह लापरवाही और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। जागरूकता अभियानों के बावजूद लोग तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग से बाज नहीं आ रहे, जिसका खामियाजा मासूम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।

सख्त कार्रवाई की जरूरत

Hyderabad Accident: इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार और कॉलेज में शोक का माहौल है। एक व्यक्ति की लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: कराची में बेकाबू फायरिंग: 3 दिन में 9 लोग घायल, लोगों में डर का माहौल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments