ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » AI में भारत की ग्लोबल लीडरशिप पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, बोले– ‘देश गर्वित, विपक्ष मौन’

AI में भारत की ग्लोबल लीडरशिप पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान, बोले– ‘देश गर्वित, विपक्ष मौन’

India AI Leadership: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत तेजी से वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की इस उपलब्धि को लेकर जहां आम लोग और टेक सेक्टर उत्साहित हैं, वहीं विपक्ष इसे स्वीकार करने से बच रहा है।

टेक्नोलॉजी में भारत की उपलब्धियों पर गर्व

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारत के टेक सेक्टर से जुड़े लोग आज गर्व महसूस कर रहे हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन से लेकर AI तक, भारत ने दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह देश के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टेक प्रोफेशनल्स की मेहनत का परिणाम है।

India AI Leadership: विपक्ष की चुप्पी पर सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारत की तकनीकी प्रगति पर एक भी सकारात्मक बयान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट को राजनीति से ऊपर होना चाहिए, लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक विरोध के कारण देश की उपलब्धियों को नजरअंदाज कर रहा है।

भाजपा की परंपरा: उपलब्धियों को स्वीकार करना

त्रिवेदी ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब भी उसने देश की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित में टेक्नोलॉजी और विज्ञान जैसे विषयों पर सभी दलों को एकजुट होना चाहिए।

India AI Leadership: AI समिट से दिखा भारत का बढ़ता कद

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत में आयोजित वर्ल्ड AI समिट में संयुक्त राष्ट्र, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और वैश्विक आईटी कंपनियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि AI के क्षेत्र में भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। यह आयोजन भारत को वैश्विक AI नीति और सहयोग का केंद्र बना रहा है।

प्रधानमंत्री के विजन को दिया श्रेय

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि डिजिटल इंडिया, UPI और AI जैसी पहलों की सफलता प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनकी टीम की भी सराहना की।

India AI Leadership: AI: भारत की भविष्य की ताकत

AI पर टिप्पणी करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि ‘कृतिम बुद्धि’ भारत के भविष्य की बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI भारत को आर्थिक विकास, रोजगार और वैश्विक नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करेगी।

ये भी पढ़े… गुरुग्राम में बड़ा रियल एस्टेट फ्रॉड, ईडी ने अंसल हब-83 की 82 करोड़ की संपत्ति की अटैच

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल