ख़बर का असर

Home » देश-विदेश » भारत-फ्रांस रिश्तों को नई उड़ान: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा, पीएम नरेंद्र मोदी संग होगी अहम रणनीतिक वार्ता

भारत-फ्रांस रिश्तों को नई उड़ान: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा, पीएम नरेंद्र मोदी संग होगी अहम रणनीतिक वार्ता

फ्रांस के राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बातचीत, एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन में भागीदारी और भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का उद्घाटन किया जाएगा। यह यात्रा दोनों देशों के रणनीतिक, तकनीकी और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

India France Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे। उनका यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच पहले से मौजूद रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से हो रहा है। मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचने पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

प्रधानमंत्री और मैक्रों की अहम वार्ता

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच इस दौरे के दौरान द्विपक्षीय बातचीत होगी। दोनों नेता मिलकर ‘इंडिया–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ की औपचारिक शुरुआत भी करेंगे, जिसका उद्देश्य नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाना है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत किया। पोस्ट में कहा गया कि यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।

India France Visit: भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

India France Visit: तीन दिवसीय भारत यात्रा का ऐलान

भारत आने से पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने भी ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा किया था। उन्होंने लिखा कि वह मुंबई से नई दिल्ली तक तीन दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं, ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ व्यापार, उद्योग, संस्कृति और डिजिटल सेक्टर से जुड़े कई अहम लोग भारत आए हैं, जो आपसी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

एआई शिखर सम्मेलन में भागीदारी

मैक्रों ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी को अपना प्रिय मित्र बताते हुए लिखा कि दोनों देश मिलकर सहयोग को और आगे बढ़ाएंगे और जल्द ही मुलाकात होगी।राष्ट्रपति मैक्रों भारत सरकार के आमंत्रण पर ‘एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। अपने दौरे के दौरान वे 19 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में दोनों नेता भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती
भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

रणनीतिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा

राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यह उनका भारत का चौथा दौरा है और पहली बार वे मुंबई में किसी आधिकारिक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3:15 बजे, मुंबई के लोक भवन में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस बैठक में भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके बाद शाम करीब 5:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों संयुक्त रूप से ‘भारत–फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप से जुड़े उद्यमी, शोधकर्ता और नवाचार क्षेत्र के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल