Home » देश-विदेश » पाकिस्तान की भारत को धमकी, आसिफ बोले,’अगला संघर्ष सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, कोलकाता तक हो सकता है हमला’

पाकिस्तान की भारत को धमकी, आसिफ बोले,’अगला संघर्ष सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, कोलकाता तक हो सकता है हमला’

भारत-पाकिस्तान तनाव

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत में भारत को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन यानी छिपकर हमला करता है, तो इस बार संघर्ष केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक फैल सकता है।

आसिफ ने दावा किया कि भारत अपने लोगों या हिरासत में रखे पाकिस्तानी नागरिकों का इस्तेमाल करके झूठा नाटक करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भारत को और अधिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने यह भी कहा कि भारत यह आरोप लगा सकता है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया, लेकिन इस दावे का कोई ठोस सबूत नहीं है।

भारत की प्रतिक्रिया और चेतावनी

ख्वाजा आसिफ के बयान पर भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान फिर कोई गलत कदम उठाता है, तो भारतीय सेना निर्णायक जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और अगर पाकिस्तान ने दुबारा कोई गंदा खेल खेला, तो भारतीय सैनिक ऐसा जवाब देंगे जो कभी नहीं भूला जा सकेगा।

भारत-पाकिस्तान तनाव
भारत-पाकिस्तान तनाव

प्रॉक्सी युद्ध और अफगानिस्तान की चेतावनी

ख्वाजा आसिफ ने पहले आरोप लगाया था कि भारत और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली और काबुल की रणनीति पाकिस्तान पर हमलों के मामले में एक जैसी है।

आसिफ ने चेतावनी दी कि अगर अफगानिस्तान की ओर से शांति की ठोस गारंटी नहीं दी गई, तो पाकिस्तान वहां नए हमले करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ युद्ध की संभावना अभी भी खत्म नहीं हुई है।

India Pakistan Tension: पूर्व उच्चायुक्त का विवादास्पद बयान

पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान को बिना देर किए मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना चाहिए।

बासित ने कहा कि अमेरिका तक सीधे हमला संभव नहीं है क्योंकि वह हमारे न्यूक्लियर रेंज में नहीं है, इसलिए इस स्थिति में विकल्प केवल भारत ही है। उन्होंने यह भी माना कि यह स्थिति बहुत कठिन और असंभव है, लेकिन अगर पाकिस्तान पर खतरा बढ़े, तो भारत पर हमला करना एकमात्र विकल्प हो सकता है।

पहलगाम हमले के बाद तनाव

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में आर्टिलरी, ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया। दोनों देशों के बीच चार दिन तक तनाव रहा, और 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ।

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव
भारत-पाकिस्तान तनाव

India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर में भारत की कार्रवाई

भारत ने 7 मई को रात डेढ़ बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। सेना ने बताया कि इस स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके, बाग और मुजफ्फराबाद में हमले किए। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय और जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर का ठिकाना भी शामिल था।

ये भी पढ़े…राघव चड्ढा ने हटाईं मोदी और बीजेपी की आलोचनात्मक पोस्ट, सौरभ भारद्वाज ने लगाया बड़ा आरोप

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments