India South Africa T20: आज 19 दिसंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखरी और निर्णायक मुकाबला होने वाला है। अब तक के मैचों के बात करें तो भारतीय टीम फिलहाल पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में आगे चल रही है और टीम इंडिया का लक्ष्य आखिरी मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना होगा। क्रिकेट प्रेमियों को अब इस मैच के शुरू होने का इंतजार है। सवाल ये है कि मैच कब शुरू होगा और टॉस का समय क्या रहेगा।

सीरीज का फैसला तय करेगा परिणाम
साउथ अफ्रीका की टीम का भारत दौरा अब बस खत्म ही होने को है। बता दें, इस सीरीज का आखरी मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।अब तक हुए चार मैचों में से चौथा मुकाबला खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था। पहले तीन मैचों में भारत ने दो और साउथ अफ्रीका ने एक मैच जीत हासिल की थी।
टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का परिणाम का फैसला इसी मुकाबले से सामने आएगा। अगर भारत इस मुकाबले में जीत अपने नाम दर्ज कर लेता है तो सीरीज भी जीत जाएगा। हालांकि, अगर भारत मैच हार जाता है, तब भी सीरीज बराबरी पर समाप्त होगी।
India South Africa T20: मैच और टॉस का समय
अहमदाबाद में होने वाले यह मुकाबला आज शाम 7 बजे से शुरू हो जायेगा।जिसका टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। मौसम की स्थिति के अनुसार, इस बार बारिश मैच में बाधा नहीं डालेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मैच रात 11 बजे तक पूरा हो जाएगा।
इस मैच को आप टीवी पर देख सकते है, यह स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होने वाला है। इसीलिए आप मैच को स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव देख सकते हैं। इसी के साथ मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर जियो हॉटस्टार एप के माध्यम से भी मैच का लाइव देखा जा सकता है।
ये भी पढ़े… कोलाना के अमित भारद्वाज और सचिन चौधरी का IES में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर






