ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » India vs South Africa 1st Test: ईडन गार्डन्स में शुरू हुआ पहला मुकाबला, ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी

India vs South Africa 1st Test: ईडन गार्डन्स में शुरू हुआ पहला मुकाबला, ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी

India vs South Africa 1st Test

India vs South Africa 1st Test: ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहे पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है। जिसमें ईडन गार्डन्स टॉस जीत गया है और टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ले लिया है। इस मैच में ऋषभ पंत भारतीय टीम की तरफ से विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे है। आपको बता दें, पंत ने इस मैच से टीम में वापसी कर ली है। दरअसल, उनके पैर में चोट आने के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे को छोड़ना पड़ा था। चोटिल होने की वजह से वह वेस्टइंडीज के साथ भी मुकाबला नहीं कर सकें थे।

India vs South Africa 1st Test
India vs South Africa 1st Test

जडेजा और शुभमन गिल के सामने बड़े रिकॉर्ड

India vs South Africa 1st Test:  वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद टीम अब भारतीय टीम में पूरी जोश में नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत अपने नाम करने वाली टीम साउथ अफ्रीकी के भी हौसले बुलंद दिखाई देते है।

आपको बता दें, इस टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा जैसे ही अपने 10 रन पूरे कर लेते है तो वह टेस्ट फॉर्मेट में 4 हजार रन के साथ 300 विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ भारतीय टीम के कप्तान शुभम गिल के पास भी इस सीरीज में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का अवसर है।

India vs South Africa 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज।

 

 

 

Read More: KKR ने बनाया Shane Watson को Assistant Coach

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल