ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

शेयर बाजार में गुरुवार को उत्साहजनक शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। आईटी क्षेत्र में तेजी से बाजार को मजबूती मिली। कई क्षेत्रों में खरीदारी देखी गई, जबकि कुछ में हल्की गिरावट भी रही।
आईटी शेयरों ने संभाला बाजार

Stock Market: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह करीब 9:23 बजे सेंसेक्स 114 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 83,861 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 39 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 25,859 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आईटी कंपनियों से बाजार को मजबूती

शुरुआती समय में बाजार को सहारा देने का काम आईटी कंपनियों के शेयरों ने किया। इसी वजह से निफ्टी आईटी इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा निफ्टी मेटल, ऑटो, कमोडिटीज, इंडिया डिफेंस, फार्मा, एनर्जी, हेल्थकेयर और पीएसयू बैंक सेक्टर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

हालांकि सभी सेक्टरों में तेजी नहीं थी। निफ्टी प्राइवेट बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई और ये लाल निशान में रहे।

Stock Market: आईटी शेयरों ने संभाला बाजार
आईटी शेयरों ने संभाला बाजार

Stock Market: कई दिग्गज कंपनियों के शेयर चढ़े

बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में भी हल्की तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 16 अंक बढ़कर 17,255 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 11 अंक की मामूली बढ़त के साथ 60,199 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचयूएल और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे। दूसरी ओर इंडिगो, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में बढ़त का रुख

एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं हांगकांग, ताइपे और शंघाई के बाजार बंद थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था, जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर दिखाई दिया।

आईटी शेयरों ने संभाला बाजार
आईटी शेयरों ने संभाला बाजार

कमोडिटी बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.51 प्रतिशत बढ़कर 65.35 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.60 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार प्रभावित

चांदी की कीमत में 0.64 प्रतिशत की तेजी आई और यह 78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं सोने की कीमत 0.15 प्रतिशत गिरकर 5,002 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कमोडिटी बाजार में तेजी आई है। साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख ने भी बाजार में खरीदारी को समर्थन दिया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल