International Women’s Day: योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर के अवसर पर प्रदेश की मातृशक्ति और सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और नारी सम्मान पूरे समाज के लिए सर्वोपरि होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता के लिए दृढ़ संकल्पित है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा और ऊर्जा दे रही है।
International Women’s Day: ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो’ से बढ़ी सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बेटियों को शाम के बाद घर से बाहर निकलने में डर लगता था। स्कूल-कॉलेज जाने में भी असुरक्षा का माहौल रहता था।उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड जैसे अभियानों से महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों में भय पैदा हुआ है। अब बेटियां रात की पाली में भी काम कर रही हैं, जो बदलते माहौल का संकेत है।
बेटियों के लिए कई योजनाएं
सीएम योगी ने बताया कि राज्य सरकार बेटियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा तक आर्थिक सहायता दी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटी का विवाह सम्मान के साथ व्यवस्था दी जा रही है। इसके अलावा पोषाहार योजना के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है।
International Women’s Day: महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के विस्तार से ग्रामीण महिलाओं को नए अवसर मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 40 हजार बीसी सखियां वित्तीय लेनदेन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वहीं लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, स्वास्थ्य सखी और सूर्य सखी जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।
विकसित उत्तर प्रदेश में महिलाओं की अहम भूमिका
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी का सम्मान पूरे समाज के लिए सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को अब डरने की जरूरत नहीं है और उन्हें बड़े सपने देखने चाहिए। सीएम योगी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य में सिर्फ सहभागिता ही नहीं, बल्कि अग्रणी भूमिका निभाएं।
ये भी पढ़े… ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म! ट्रंप बोले – 70% रॉकेट लॉन्चर तबाह







