IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीजन के पहले 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिससे टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ गया है।
IPL 2026: आईपीएल ओपनिंग मैचों का रोमांचक इतिहास
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मौके पर पिछले 18 सीजन के शुरुआती मुकाबलों पर नजर डालना भी दिलचस्प है, जिनमें अलग-अलग टीमों ने जीत हासिल की थी।

आईपीएल के पहले सीजन 2008 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था। उस मुकाबले में कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 में पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 19 रन से जीत हासिल की थी।
2010–2013 पहले मैचों के नतीजे
2010 में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच हुआ था और कोलकाता ने यह मैच 11 रन से जीताथा। वहीं 2011 में पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीत दर्ज की थी।
2012 के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में मुंबई ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2013 में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ, जिसमें कोलकाता ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
2014–2017: पहले मैचों की कहानी
2014 में सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था और कोलकाता ने 41 रन से जीत हासिल की थी। वहीं 2015 में भी पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ, जिसमें कोलकाता ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

2016 में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में पुणे की टीम ने 9 विकेट से जीतहासिल की थी। इसके बाद 2017 में पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ, जिसमें हैदराबाद ने 35 रन से जीत दर्ज की थी।
2018-2019: पहले मैचों में सीएसके का दबदबा
2018 के शुरुआती मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने-सामने थीं। यह मैच काफी रोमांचक रहा और चेन्नई ने 1 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
इस तरह आईपीएल के पिछले कई सीजन के शुरुआती मुकाबले क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांच से भरते रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 का पहला मैच किस टीम के नाम रहता है और टूर्नामेंट की शुरुआत कौन सी टीम जीत के साथ करती है।
ये भी पढ़े: T20 World Cup जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जानिए इस मंदिर का इतिहास और खासियत







