ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » BCCI ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर ठोका 24 लाख का जुर्माना, जानें क्या है वजह?

BCCI ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर ठोका 24 लाख का जुर्माना, जानें क्या है वजह?

श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा जुर्माना

IPL 2026: आईपीएल में ओवर रेट को लेकर सख्ती जारी है और इसका असर एक बार फिर श्रेयस अय्यर पर देखने को मिला है। पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के तहत की गई है।

24 लाख का लगा जुर्माना

चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स निर्धारित समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं कर सकी। इसके चलते अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह इस सीजन में टीम का दूसरा ओवर-रेट उल्लंघन है, जो आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के अंतर्गत आता है। बयान के अनुसार, कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, पर 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया जाएगा।

IPL 2026: इससे पहले भी लग चुका जुर्माना

गौरतलब है कि इससे पहले 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी पंजाब किंग्स का ओवर रेट धीमा रहा था। उस मैच के बाद अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अब दूसरी बार गलती दोहराने पर जुर्माना दोगुना कर दिया गया है। हालांकि, जुर्माने के बावजूद अय्यर और उनकी टीम के प्रदर्शन पर इसका असर नहीं दिखा। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान अय्यर ने भी बल्ले से अहम योगदान देते हुए तेज अर्धशतक लगाया और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अगर मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत आक्रामक रही। प्रियांश आर्या ने 39 और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की तेज पारी खेलते हुए मैच को पंजाब की झोली में डाल दिया। पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़े… सहारनपुर के मदरसे में बच्चे को उल्टा कर 36 डंडे मारने वालें मौलानाओं का योगी की पुलिस ने किया तगड़ा इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल