Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026: फिल साल्ट तीसरी बार ‘डक’ पर आउट, बना अनचाहा रिकॉर्ड

IPL 2026: फिल साल्ट तीसरी बार ‘डक’ पर आउट, बना अनचाहा रिकॉर्ड

IPL 2026:
Spread the love

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस आउट के साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है, जिसने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है।

फिल साल्ट के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

फिल साल्ट अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। इस तरह वह लीग में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। इस सूची में पार्थिव पटेल चार बार पहली गेंद पर आउट होकर शीर्ष पर हैं, जबकि साल्ट के साथ ड्वेन ब्रावो, पृथ्वी शॉ और केएल राहुल दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

IPL 2026: आरसीबी की बल्लेबाजी रही निराशाजनक

आरसीबी के लिए यह मैच बल्लेबाजी के लिहाज से खास नहीं रहा। पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले देवदत्त पडिक्कल इस बार केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या भी एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। विराट कोहली ने तेज शुरुआत जरूर की और 16 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी स्कोर में तब्दील नहीं कर सके और रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दोनों टीमों में हुए बदलाव

इस मुकाबले में आरसीबी ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, जो पूरी तरह फिट होकर लौटे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने तुषार देशपांडे को आराम देते हुए बृजेश शर्मा को मौका दिया। दोनों टीमें इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं, जहां आरसीबी ने अपने दोनों मैच जीते हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन जीत दर्ज कर चुकी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments