IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और ओवर घटाकर 11-11 कर दिए गए।
जायसवाल-सूर्यवंशी की विस्फोटक शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत देते हुए सिर्फ 5 ओवर में 80 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन (5 छक्के) बनाए।
IPL 2026: जायसवाल की मैच विनिंग पारी
जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनके साथ रियान पराग (20 रन) और शिम्रोन हेटमायर (नाबाद 6 रन) ने अहम योगदान दिया।
मुंबई की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा (5 रन) और सूर्यकुमार यादव (6 रन) सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम दबाव में आ गई।
IPL 2026: मिडिल ऑर्डर भी नहीं संभाल पाया
मुंबई की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही और 46 रन तक 5 विकेट गिर गए। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने 47 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन दोनों 25-25 रन बनाकर आउट हो गए।
राजस्थान के गेंदबाजों का जलवा
राजस्थान की ओर से गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी।

IPL 2026: लगातार तीसरी जीत, टॉप पर पहुंची RR
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस को इस सीजन में दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम सातवें स्थान पर बनी हुई है।
मैच का सार
बारिश से प्रभावित इस छोटे मुकाबले में राजस्थान की आक्रामक बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी ने मैच का रुख तय कर दिया। खासकर जायसवाल की पारी ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े… हमले से 90 मिनट पहले बड़ा यू-टर्न! ट्रंप ने रोका ईरान पर हमला अब 2 हफ्ते का रहस्यमयी विराम








