Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत से अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, कैसे पहुंची टॉप पर? जानिए पूरा गणित…

राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत से अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, कैसे पहुंची टॉप पर? जानिए पूरा गणित…

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया को 6 रन से हराकर अंकतालिका में बड़ा बदलाव कर दिया। अहम मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

राजस्थान टॉप पर, दिल्ली दूसरे स्थान पर

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स 4 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल भी अपने दोनों मैच जीतकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किग्स् ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक मैच में जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

IPL 2026: मिड टेबल में कड़ी टक्कर

सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस भी 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।गुजरात टाइटंस अपने दोनों मैच हारकर सातवें स्थान पर खिसक गई है। लखनऊ सुपर जाइंट्स एकमात्र मैच हारकर आठवें और कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार दो हार के साथ नौवें स्थान पर है।

सीएसके की हालत सबसे खराब

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने दोनों शुरुआती मुकाबले गंवाए हैं और वह अंकतालिका में दसवें स्थान पर है। अंकतालिका में कई टीमों के समान अंक होने के बावजूद उनकी स्थिति अलग-अलग है, जिसकी वजह नेट रन रेट है। हर मुकाबले के बाद इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है।

IPL 2026: आज होंगे दो अहम मुकाबले

रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे होगा। वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

CSK की नजर पहली जीत पर

चेन्नई सुपर किंग्स अब तक दोनों मैच हार चुकी है और वह इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि आरसीबी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

ये भी पढ़े… ईरान में विमान हादसा या कोई बड़ा खेल? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments