IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे, जिसने सभी को चौंका दिया। आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले पंत का यह फैसला चर्चा का विषय बन गया।
‘सोची-समझी रणनीति का हिस्सा’
मैच के बाद पंत ने साफ किया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि टीम की रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन मिडिल ओवर्स में आकर आक्रामक बल्लेबाजी करें, इसलिए उन्हें ऊपर की बजाय नीचे भेजा गया।
IPL 2026: लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन की थी योजना
पंत ने कहा कि ओपनिंग में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाकर विरोधी टीम के गेंदबाजों, खासकर अक्षर पटेल को प्रभावी होने से रोकने की कोशिश की गई। हालांकि, उनका जल्दी आउट हो जाना इस रणनीति पर भारी पड़ गया और योजना पूरी तरह सफल नहीं हो सकी।
आगे भी ओपनिंग कर सकते हैं पंत
भविष्य में ओपनिंग करने के सवाल पर पंत ने संकेत दिए कि वह आगे भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं, अगर टीम की जरूरत हुई तो। ऋषभ पंत ने अपने लगभग 10 साल के टी20 करियर में सिर्फ 23 बार ओपनिंग की है, जबकि आईपीएल में यह उनका सातवां मौका था। हालांकि यह रणनीति पहले मैच में काम नहीं आई। पंत 9 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई।
IPL 2026: LSG की बल्लेबाजी रही कमजोर
पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बना लिए और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
अगला मुकाबला कब?
अब लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के राजीव बनाम गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम वापसी की कोशिश करेगी।
ये भी पढ़े… केकेआर बनाम SRH: कमिंस की गैरमौजूदगी में चुनौती बढ़ी, मुकाबला अब और टफ!







