ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच ईरान का भारत को भरोसा, कहा- ‘घबराने की जरूरत नहीं’

होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच ईरान का भारत को भरोसा, कहा- ‘घबराने की जरूरत नहीं’

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ईरान ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब तक कम से कम 8 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं, जिनमें LPG से लदे बड़े कैरियर भी शामिल हैं।

Iran crisis: पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ईरान ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान ने कहा है कि उसके भारतीय दोस्त सुरक्षित हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल और अमेरिका की ओर से तेहरान पर हमले के बाद इस अहम समुद्री रास्ते पर आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ईरान ने दिया भरोसा

भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और घबराने की कोई बात नहीं है। ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि वह अपने मित्र देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने में प्राथमिकता दे रहा है, जिससे भारत को राहत मिल सकती है।

Iran crisis: क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम शिपिंग रूट्स में शामिल है, जहां से करीब 20 प्रतिशत वैश्विक ऊर्जा सप्लाई गुजरती है। मौजूदा तनाव के चलते ईरान ने इस रास्ते पर जहाजों की आवाजाही सीमित कर दी है, हालांकि भारत, चीन और रूस जैसे देशों को कुछ राहत दी जा रही है। इसके बावजूद कई देशों को तेल और गैस की सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय जहाजों की स्थिति

Iran crisis: अब तक कम से कम 8 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं, जिनमें LPG से लदे बड़े कैरियर भी शामिल हैं। वहीं करीब 19 जहाज अब भी इस इलाके में फंसे हुए हैं, जो भारत के लिए कच्चा तेल, LPG और LNG लेकर आ रहे हैं। सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस तनाव के दौरान करीब 500 जहाज इस संकरे जलमार्ग में प्रभावित हुए हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन पर असर साफ दिख रहा है।

 

ये भी पढ़े: Noida के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, मरीजों की जगह मंगा ली गईं जानवरों वाली सिरिंज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल