Iran crisis: शुक्रवार को अबू धाबी में ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। यह हमला अजबान इलाके को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन उसके गिरते मलबे की चपेट में आकर 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए।
मलबे से 12 लोग घायल, नेपाली नागरिक भी शामिल
सरकारी मीडिया के मुताबिक, मिसाइल को रोके जाने के बाद गिरे मलबे से कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। घायलों में एक नेपाली नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी लोगों का इलाज जारी है।
Iran crisis: कुवैत समेत कई देशों पर हमले
ईरान ने सिर्फ अबू धाबी ही नहीं, बल्कि कुवैत में भी मिसाइल हमले किए। इन हमलों में एक रिफाइनरी में आग लग गई और एक डीसैलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा इजरायल और बहरीन में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
जंग के बीच न्यूक्लियर डील का सुझाव
Iran crisis: इस बीच ईरान के पूर्व टॉप डिप्लोमैट मोहम्मद जवाद जरीफ ने जंग खत्म करने के लिए एक नया सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने यूरेनियम एनरिचमेंट को 3.67% से नीचे ला सकता है, जैसा कि 2015 की न्यूक्लियर डील में तय हुआ था। साथ ही उन्होंने चीन और रूस को शामिल करते हुए एक साझा एनरिचमेंट साइट बनाने की भी बात कही है।
ये भी पढ़े: क्रीमिया में रूसी Su-30 फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित







