iran-us conflict: ईरान की एक शक्तिशाली सैन्य और सुरक्षा संस्था इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 12 बैलिस्टिक मिसाइलों से किए जवाबी हमले में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उसके लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया। आईआरजीसी का कहना है कि इस कार्रवाई में कई महत्वपूर्ण ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया।
एफ-35, एफ-15 और एफ-16 विमानों पर किए हमले
आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने गुरुवार तड़के 12 बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ यह अभियान शुरू किया। आईआरजीसी ने कहा कि हमलों में अमेरिकी एफ-35, एफ-15 और एफ-16 लड़ाकू विमानों की तैनाती वाले ठिकानों के साथ-साथ अल-अजराक एयर बेस (जॉर्डन) और वहां स्थित अमेरिकी सेना के महत्वपूर्ण नियंत्रण केंद्रों को निशाना बनाया गया।
बयान में कहा गया कि मिसाइल हमलों में इन सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया और बड़ी संख्या में अमेरिकी लड़ाकू विमान भी तबाह हो गए।
iran-us conflict: पांच सैन्य ठिकानों पर हमले
iran-us conflict: अमेरिका की चेतावनी
सेंटकॉम ने कहा कि ये हमले ‘ईरान की लगातार और बिना वजह की आक्रामक गतिविधियों’ के जवाब में किए गए हैं। इससे पहले दिन में कमांड ने बताया था कि अमेरिकी बलों ने एक और तेल टैंकर को रोक दिया, जो अमेरिकी नेतृत्व वाली नाकाबंदी का उल्लंघन करते हुए ईरानी तेल ले जा रहा था।
ये भी पढ़ें..अमेरिका ने ईरान पर फिर किए बड़े हमले ट्रंप बोले- ‘समझौते के करीब थे, लेकिन वो हमें टालते रहे…’








