Ishqbaaz Actress Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस नवनींद्र बहल, जिन्हें दर्शक ‘इश्कबाज़’ सीरियल में दादी के किरदार के लिए जानते थे, अब हमारे बीच नहीं रहीं। 76 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को स्तब्ध कर दिया है।नवनींद्र बहल के निधन की पुष्टि उनके बेटे और जाने-माने फिल्ममेकर कानू बहल ने सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक शब्द लिखेउन्होंने लिखा, मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरी मार्गदर्शक… अलविदा मां। जब तक तुम मुझे फिर से जन्म न दो, मेरी आंखें तुम्हारी मुस्कान को याद रखेंगी।
इस पोस्ट के बाद इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी दुख जताया।
Ishqbaaz Actress Death: 3 साल की उम्र से शुरू हुआ था अभिनय का सफर
नवनींद्र बहल का कला से रिश्ता बहुत पुराना था। उन्होंने महज 3 साल की छोटी सी उम्र में ही मंच पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। थिएटर की दुनिया में लंबा समय बिताने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों का रुख किया।उनकी सादगी भरी और दमदार एक्टिंग ने उन्हें हमेशा अलग पहचान दिलाई।
Ishqbaaz Actress Death: इश्कबाज़’ से घर-घर में बनी पहचान
टीवी शो ‘इश्कबाज़’ में निभाया गया उनका दादी का किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस रोल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके अलावा उन्होंने ‘दिल बोले ओबेरॉय’ में भी अहम भूमिका निभाई थी।
‘माचिस’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों में भी दिखा दम
सिर्फ टीवी ही नहीं, नवनींद्र बहल ने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई। गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से उन्हें अलग पहचान मिली। इसके बाद वह ‘ओए लकी! लकी ओए!’ और कंगना रनौत स्टारर ‘क्वीन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।उन्होंने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स ‘द प्राइड’ और ‘द गुरु’ में भी काम किया, जिससे उनका कद और बड़ा हुआ।
पति का 2021 में हुआ था निधन
नवनींद्र बहल के पति ललित बहल भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर थे। साल 2021 में कोविड-19 के कारण उनका निधन हो गया था। पति के जाने के बाद नवनींद्र अपने बेटे कानू बहल के साथ रह रही थीं।
इंडस्ट्री ने खोया एक मजबूत कलाकार
नवनींद्र बहल के जाने से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसी कलाकार को खो दिया है, जो अपने हर किरदार में जान डाल देती थीं। उनकी सादगी, गहराई और अभिनय की ताकत उन्हें हमेशा खास बनाती रही।
हमेशा याद रहेंगी ‘इश्कबाज़’ की दादी
नवनींद्र बहल भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए गए किरदार और उनकी मुस्कान हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।उनका जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा
ये भी पढ़े….भारत ने होर्मुज से जहाज़ निकालने के लिए ईरान की कौन सी शर्त मानी? सच का बड़ा खुलासा