Home » Uncategorized » बेंगलुरु में ISRO रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, इलाके में सनसनी

बेंगलुरु में ISRO रिटायर्ड कर्मी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Spread the love

Isro news: साइबर सिटी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अखिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के रिटायर्ड कर्मचारी नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या श्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। नागेश्वर राव 65 वर्षीय थे और बेंगलुरु के बोम्मेहल्ली इलाके के वर्चुसो अपार्टमेंट में रहते थे। पुलिस को बुधवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया गया। मामले में अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

Isro news: मानसिक तनाव और आत्महत्या की योजना

पुलिस जांच में पता चला कि नागेश्वर राव मानसिक रूप से परेशान थे और आत्महत्या की योजना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम उठाने से पहले अपनी पत्नी की हत्या करने का निर्णय लिया।

घरेलू विवाद या बाहरी कारण सामने नहीं आया

Isro news: पुलिस के अनुसार, इस जघन्य कृत्य के पीछे कोई बड़ा घरेलू विवाद या बाहरी कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी कर रिटायर होने के बाद नागेश्वर राव ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

 

ये भी पढ़ें: आसनसोल उत्तर में भाजपा की सियासी हलचल तेज, तृणमूल के गढ़ में सेंध की तैयारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments