Jadeja CSK Logo Kiss: गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, लेकिन मैच के बाद का एक दृश्य सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मैच खत्म होने के बाद रवींद्र जडेजा ने चेन्नई के तेज गेंदबाज खलील अहमद से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर बने चेन्नई सुपर किंग्स के लोगो को चूम लिया। यह इमोशनल जेस्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
पुरानी टीम से जुड़ाव का इजहार
जडेजा ने कहा कि एक ही फ्रेंचाइजी के साथ 12-13 साल बिताने के बाद अलग होना आसान नहीं होता। उन्होंने माना कि चेन्नई से उनका जुड़ाव हमेशा खास रहेगा, लेकिन उन्होंने इस बदलाव को अपने करियर का हिस्सा मानकर स्वीकार किया है।
Jadeja CSK Logo Kiss: राजस्थान में नई शुरुआत
जडेजा अब उस टीम में लौटे हैं, जहां से उनके आईपीएल करियर की शुरुआत हुई थी। 17 साल बाद राजस्थान रॉयल्स में वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए नई शुरुआत है और वह सकारात्मक सोच के साथ टीम में योगदान देना चाहते हैं।
Jadeja CSK Logo Kiss: मैदान पर भी दिखाया दम
जडेजा ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट झटके। उन्होंने शिवम दुबे और सरफराज खान को आउट कर चेन्नई की बल्लेबाजी को झटका दिया। दुबे को आउट करने के बाद उनका ‘गन सेलिब्रेशन’ भी चर्चा में रहा। राजस्थान ने इस मुकाबले में चेन्नई को 127 रन पर रोककर 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
चेन्नई से जुड़ी यादें
रवींद्र जडेजा ने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मुकाबला खेला था और लंबे समय तक टीम के अहम खिलाड़ी रहे। यही वजह है कि उनके इस भावुक जेस्चर ने फैंस को भी भावुक कर दिया।
यह भी पढे़ : Bengal Election: ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, मतदाता सूची में हेरफेर का दावा







