ख़बर का असर

Home » बिहार » Jan Suraj Candidates List: प्रशांत किशोर ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची, क्या दमदार चेहरों पर दांव खेलेंगे PK?

Jan Suraj Candidates List: प्रशांत किशोर ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची, क्या दमदार चेहरों पर दांव खेलेंगे PK?

Jan Suraj Candidates List

Jan Suraj Candidates List: बिहार की राजनीति में एक नई लहर लाने का दावा कर रही जन सुराज पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर ली गई है, जिसे 9 अक्टूबर को सार्वजनिक किया जाएगा। पार्टी के इस ऐलान के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पहली लिस्ट में कितनी सीटों पर जन सुराज पार्टी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करती है।

दमदार चेहरों पर दांव खेलेंगे प्रशांत किशोर ?

Jan Suraj Candidates List: राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि इस बार प्रशांत किशोर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की बात कह रहे है। लेकिन जिस तरह  अन्य पार्टियां जनता को लुभाने में लगी है उसे देखर प्रतित होता है कि शायद प्रशांक किशोर का पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का सपना अधूरा रह जाएगा। दूसरी तरफ पहली लिस्ट जारी होने के बाद जब प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या किसी वैसे उम्मीदवार को जन सुराज ने टिकट दिया है जो पहले से किसी बड़ी पार्टी में रहा है? गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह समेत कई बड़े दिग्गज चेहरों ने जन सुराज का दामन थामा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि दमदार चेहरों पर प्रशांत किशोर की पार्टी दांव खेल सकती है।

आपको बता दें कि भले ही जन सुराज पार्टी ने पहली लिस्ट  तैयारी कर ली हो लेकिन बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा भी नहीं हो पाया है। हाल ही में दावा किया जा रहा था कि नवरात्र में सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है लेकिन अभी तक इसको लेकर दोनों गठबंधनों की ओर से कोई आंकड़ा पेश नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े… Mahila Rojgar Yojana: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, 25 लाख महिलाओं को दी आर्थिक मदद

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल