Home » ग्राउंड रिपोर्ट » जंतर-मंतर प्रदर्शन में कासिफ को नहीं पता CJP और SIR का फुल फॉर्म, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर प्रदर्शन में कासिफ को नहीं पता CJP और SIR का फुल फॉर्म, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Jantar Mantar Protest 2.0:

Jantar Mantar Protest 2.0: जंतर-मंतर 2.0 प्रोटेस्ट की शुरुआत 10 अक्टूबर 2026 से हो गई है। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों युवक जमा हुए हैं। भीड़ में बैठे कई युवक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इन्हीं युवकों में से एक युवक, जिसका नाम कासिफ है, से खबर इंडिया के रिपोर्टर सुशील चौधरी ने बातचीत की। बातचीत के दौरान सुशील चौधरी ने कासिफ से इस विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा और फिर SIR के बारे में भी सवाल किया। हालांकि, कासिफ इन सवालों के जवाब देने में थोड़े असमर्थ रहे, क्योंकि उन्हें न तो CJP का और न ही SIR का फुल फॉर्म पता था।

Jantar Mantar Protest 2.0: कासिफ- ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दिलवाकर रहेंगे-

खबर इंडिया के पत्रकार सुशील चौधरी ने जब कासिफ से पूछा कि वह यहाँ किसलिए आए हैं, तो उन्होंने कहा कि वह ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दिलवाने के लिए जंतर-मंतर 2.0 विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इसके बाद पत्रकार सुशील चौधरी ने कासिफ से पूछा कि ज्ञानेश कुमार ने क्या किया है?

कासिफ: यह जो विरोध प्रदर्शन चल रहा है और देश की हालत इस तरह की हो गई है, इसका श्रेय ज्ञानेश कुमार को जाता है। आप मुझसे पूछ रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार ने क्या किया है? वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा, फॉर्म 6 में बदलाव करने की क्या जरूरत थी?

Jantar Mantar Protest 2.0: कासिफ- 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से काटना आम बात है?-

आगे कासिफ ने ज्ञानेश कुमार पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से काटना क्या आम बात है? यह आरोप भले ही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने लगाया हो, लेकिन यह कोई आम बात नहीं है। SIR अभियान के तहत देशभर की वोटर लिस्ट से करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम अवैध रूप से काटे गए हैं। यह साफ-साफ वोटों की चोरी है।

सुशील चौधरी: वोट चोरी EVM से हुई है या ज्ञानेश कुमार से?-

कासिफ से आगे खबर इंडिया के पत्रकार सुशील चौधरी ने पूछा कि वोट चोरी EVM से हुई है या ज्ञानेश कुमार से? इस पर कासिफ ने कहा कि SIR एक अलग चीज है और वोट चोरी एक अलग चीज है। इसके बाद सुशील चौधरी ने कासिफ से SIR के बारे में भी पूछा, जिसका जवाब देते हुए कासिफ ने कहा कि SIR का मतलब है ‘सारा इंडिया रोड पर’।

यह भी पढ़े- ‘ज्ञानेश भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान